{"_id":"5c25f292bdec2257057f2fbb","slug":"former-prime-minister-atal-bihari-vajpayee-had-special-quality-of-talking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पानी पी लूं नहीं तो लखनऊ वाले बहुत पानी पिलाएंगे, पढ़ें- अटल जी से जुड़ा ये रोचक वाक्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी पी लूं नहीं तो लखनऊ वाले बहुत पानी पिलाएंगे, पढ़ें- अटल जी से जुड़ा ये रोचक वाक्या
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Fri, 28 Dec 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अटल बिहारी वाजपेयी बड़े नेता होने के बावजूद बतौर सांसद जिम्मेदारी निभाने में कोई कोताही नहीं करते थे। गंभीर से गंभीर बात को इस तरह कह देते थे कि संदेश चला जाए लेकिन बुरा भी न लगे। अटल जी ने लखनऊ से ही चुनावी राजनीति शुरू की थी। पर, शुरू में कामयाबी नहीं मिली। बाद में उन्होंने लखनऊ से लड़ने से तौबा कर ली।
2 of 5
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : amar ujala
इसकेे बाद वह 1991 में ही चुनाव लड़ने लखनऊ आए। महिला डिग्री कॉलेज में शिक्षक अमित पुरी बताते हैं, ‘देश में नरसिम्हाराव की सरकार थी। अटल जी नेता प्रतिपक्ष थे। सांसद निधि की नई शुरुआत हुई थी। सभी सांसदों को 50-50 लाख रुपये अपने-अपने क्षेत्रों में काम कराने के लिए मिले।
3 of 5
Atal Bihari Vajpayee
लखनऊ में पानी की काफी समस्या थी। अटल जी ने अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा के सभी क्षेत्रों में प्रत्येक में 12-12 हैंडपंप लगवाए। लालकुआं पर उनका कार्यक्रम था। अटल जी बोले, ‘लोगों को बताने से पहले हैंडपंप का उद्घाटन तो कर दूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अटलजी
- फोटो : डेमो
भाजपा नेता उन्हें मुरादअली लेन और सब्दलबाग लेकर गए। अटल जी ने एक गिलास मंगवाया और गिलास में पानी लेकर पिया। फिर सभा में आए। बोले, ‘मैने नल चलाकर देखा है। पानी भी निकल रहा है और पीने लायक है। मशीनरी का क्या भरोसा। कोई पेंच ढीला हुआ और पूरी मशीन बेकार। वह चाहे लोहे की हो या सरकार की। सोचा देख ही लूं।
विज्ञापन
5 of 5
अटलजी
- फोटो : डेमो
हैंडपंप कागज से निकलकर जमीन पर पहुंच गए हैं या नहीं। सब दुरुस्त हैं। लखनऊ वालों ने मुझे अपना सांसद बनाने से पहले ‘खूब पानी पिलाया है।’ सोचा! मशीनरी की गड़बड़ से लखनऊ वाले फिर मुझे ‘पानी पिलाने लगें उससे पहले खुद ही पानी पीकर देख लूं।’
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।