{"_id":"599f1ec74f1c1b193c8b48e1","slug":"flood-becomes-disaster-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में बाढ़ से हालात भयावह, अभी और कहर ढा सकती हैं नदियां, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बाढ़ से हालात भयावह, अभी और कहर ढा सकती हैं नदियां, देखें तस्वीरें
Fri, 25 Aug 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है। अनेक स्थानों पर शारदा, घाघरा और राप्ती खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। महराजगंज, गोरखपुर और गोंडा समेत कई जिलों में बंधे टूटने से भारी तबाही हुई है। अगले 24 घंटे में कई नदियों में पानी कम होने की उम्मीद जताई गई है, लेकिन गंगा व घाघरा अभी और कहर ढा सकती हैं। (पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ की विभीषिका दिखाती एक तस्वीर।)
2 of 6
सिंचाई विभाग ने अपने सभी इंजीनियरों को चौबीसो घंटे मौके पर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि दैवी आपदा से होने वाला नुकसान कम से कम हो सके। बंधों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि समय रहते उनकी मरम्मत की जा सके। अगर ऐसा करना संभव न हो तो स्थानीय प्रशासन को उसकी समय से सूचना देने के लिए कहा गया है। (बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र के बांसगांव में बाढ़ के पानी से बचने के लिए बांस-बल्ली के सहारे मचान बनाकर रहता वृद्घ ग्रामीण।)
3 of 6
गुरुवार को लखीमपुर में शारदा, बाराबंकी, फैजाबाद और बलिया में घाघरा खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही थी। सिद्धार्थनगर, गोरखपुर और गोंडा में राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कुन्हरा और कुआनो नदियां भी खतरे के निशान से करीब एक से डेढ़ मीटर तक ऊपर बह रही हैं। (बाराबंकी में घाघरा के पानी में डूबा एक गांव।)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शारदा, घाघरा और गंगा के अलावा शेष नदियों में 24 घंटे में पानी घटेगा। फतेहगढ़ में गंगा खतरे कानिशान छूने की ओर बढ़ रही है। अगले चौबीस घंटे में वहां जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
5 of 6
अगले 24 घंटों में प्रदेश के तराई और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि, यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद होगी, पर नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर बाढ़ की समस्या भी पैदा होगी। (सीतापुर के रेउसा में नाव से मवेशी लेकर जाते ग्रामीण।)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।