फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में दर्दनाक हादसा : बेकाबू ट्रक सामने से आ रही वैन पर पलटी, मासूम सहित पांच की मौत, तीन घायल

Fri, 16 Jul 2021 06:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 16 Jul 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Five died in an accident in Itaunja in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इटौंजा-कुर्सी रोड पर स्थित टिकरी गांव के पास शुक्रवार सुबह बेकाबू ट्रक सामने से आ रही वैन पर पलट गई। हादसे में तीन साल के मासूम अरनव सहित पांच लोगाें की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में आर्यन सिंह (18), अजीत सिंह (22), दुर्गेश सिंह (26), भवानी सिंह व तीन साल का अरनव शामिल हैं। मरने वालों में चार उन्नाव के औरास और एक रसूलाबाद कानपुर देहात के रहने वाले थे। वहीं इंद्र बहादुर सिंह, अनुज सिंह और बबिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हादसे में ट्रक के नीचे आने से वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त वैन सवार सभी आठों लोगों अयोध्या से दर्शन करके वापस घर जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा जितेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक उन्नाव के औरास निवासी इंद्र बहादुर सिंह अपने परिवार और रिश्तेदार के साथ अयोध्या दर्शन करने गये थे। इंद्र बहादुर के साथ उनके तीन बेटे अनुज सिंह, आर्यन सिंह, अजीत सिंह, गांव के ही दुर्गेश सिंह और भवानी सिंह थे। वहीं कानपुर देहात के रसूलाबाद के लक्ष्मनपुर पिलक निवासी भूपेंद्र सिंह की पत्नी बबिता सिंह, तीन साल का बेटा अर्नव सिंह अयोध्या गये थे।

Five died in an accident in Itaunja in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनकी वैन कुर्सी से इटौंजा रोड पर टिकरी गांव के पास पहुंची थी। इसी बीच सामने से आ रही बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की टक्कर होते ही वैन पर ट्रक पलट गया। जिसके नीचे सभी वैन सवार दब गये थे। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया।
Five died in an accident in Itaunja in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक हादसा स्थल पर पहुंचने के बाद वैन पर गिरी ट्रक को हटवाने के लिए क्रेन मंगाया। इसके बाद वैन के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का प्रयोग करना पड़ा। वैन को काटने के बाद एक-एक लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने आइ लोगों में पांच को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने वैन व ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five died in an accident in Itaunja in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
इटौंजा-कुर्सी रोड पर टिकरी गांव के पास सुबह करीब 11 बजे बेकाबू ट्रक मारूति वैन पर पलट गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर पूरा इलाका दहल गया। हादसा होने के साथ ही धुल का गुबार छा गया था। जिसके छंटने के बाद सड़क पर ट्रक पलटा देखा गया। अचानक एक ग्रामीण की नजर ट्रक के नीचे पड़ी तो उसने वैन के दबने की शोर की। शोर सुनकर लोग पुलिस को सूचना देने के बाद खुद ट्रक हटाने केलिए कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
Five died in an accident in Itaunja in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
वैन के अंदर से चीख पुकार व कराहने की आवाज सुनकर लोगों को पता था कि अंदर कुछ लोग फंसे हैं। लेकिन एक साथ इतने लोग होंगे यह अनुमान ग्रामीण नहीं लगा पा रहे थे। इसी बीच हादसे की सूचना पुलिस के आला अधिकारी को भी मिल गई। मौके से सीओ बीकेटी और एसपी ग्रामीण हृदयेश कुमार भी मौके पर पहुंच गये। इसके बाद से राहत कार्य में तेजी आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed