फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः कमरे में लगी आग, ठेकेदार की जलकर मौत, तेज लपटों के बीच पड़ा था शव

Fri, 24 May 2019 01:16 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 24 May 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
fire in room, contractor burnt alive in lucknow
ललित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के पीजीआई एल्डिको में आशीर्वाद कॉलोनी में बुधवार शाम बिजली विभाग के ठेकेदार ललित मोहन सिंह की कमरे में संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। कोतवाल अशोक कुमार सरोज ने बताया कि ललित मोहन सिंह शिक्षा विभाग से रिटायर्ड शिव शंकर लाल के घर पर दो वर्षों से किराए पर रह रहे थे।

fire in room, contractor burnt alive in lucknow
दमकल ने आग पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला
परिवार में पत्नी दुर्गावती व पांच साल का बेटा समर है। शाम करीब पांच बजे पड़ोसियों ने देखा कि ललित के कमरे से धुआं निकल रहा है। पड़ोसियों की सूचना पर भूतल में रह रहे मकान मालिक आए तो देखा कि ललित का कमरा अंदर से बंद था।

 
fire in room, contractor burnt alive in lucknow
दमकल ने आग पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। तेज लपटों के बीच ललित का शव पड़ा था। शव बाहर निकाल कर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
fire in room, contractor burnt alive in lucknow
कमरे में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन विभाग के अधिकारी केके मिश्र ने बताया कि हादसे के कारण का पता नहीं चल सका है। किचन पूरी तरह से सुरक्षित था। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। 
विज्ञापन
fire in room, contractor burnt alive in lucknow
कमरे में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
ललित मोहन मूलरूप से घोसी थाना मौऊ जिले का रहने वाला था। 18 मई को पत्नी बेटे संग गांव चली गई थी और ललित दोस्तों संग महाकाल के दर्शन गया था और सोमवार देर रात लौटा। मौके पर आए उसके दोस्त भारत दुबे ने बताया कि हादसे से वे सदमे में हैं। मंगलवार को ही उसने फेसबुक पर यात्रा की फोटो पोस्ट की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed