फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कूड़े की चिन्गारी से 12 दुकानें राख, 25 लाख का नुकसान, तस्वीरें

Fri, 28 Apr 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
 fire in BKT in Lucknow.

लखनऊ के सीतापुर रोड पर बीकेटी इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार दोपहर कूड़े के ढेर से निकली चिन्गारी से 12 दुकानें जलकर राख हो गईं। हादसे में करीब 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे से नाराज दुकानदारों ने अराजक तत्वों पर साजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने प्रदर्शन किया। पीड़ित दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीएम ने दुकानदारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

 fire in BKT in Lucknow.

इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह ने बताया कि बीकेटी इंटर कॉलेज के सामने बने मार्केट के पीछे शुक्रवार को कुछ लोग कूड़ा जला रहे थे। तेज हवाओं के चलते कूड़े से निकली चिन्गारी दुकान में जा गिरी और विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते लपटों ने पूरी मार्केट को चपेट में ले लिया।

 fire in BKT in Lucknow.

सूचना पर एसडीएम ज्योत्सना यादव व जनप्रतिनिधि पहुंच गए। एयरफोर्स व बीकेटी फायर स्टेशन की पांच दमकलों ने करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दुकान से निकल रही लपटों के कारण आवागमन रोक दिया गया। उधर, मानपुर लाला गांव में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में किसान छोटेलाल के घर में आग लग गई। हादसे में गृहस्थी का सामान राख हो गया। नुकसान करीब एक लाख रुपये का आंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 fire in BKT in Lucknow.

इनकी जलीं दुकानें
हादसे में लल्लन रहमानी का अनोखा बैंड की दुकान, रशीद अली की साजिद पेंटर की दुकान, सर्वेश सैनी की शिखर फूल स्टोर, फैशल शू स्टोर, शिवकुमार की फूलों की दुकान, त्रिभुवन सिंह की कपडे़ की दुकान, कन्हैयालाल की इलेक्ट्रॉनिक शॉप, नरेश शर्मा का चाय होटल, चंद्रिका की पान की दुकान सहित दर्जनभर दुकानों में रखा सामान राख हो गया। दुकानदारों ने बताया कि करीब 25 लाख का नुकसान होने की आशंका है।

विज्ञापन
 fire in BKT in Lucknow.

दुकानदारों ने थाने पर किया प्रदर्शन
अग्निकांड से नाराज दुकानदारों ने शुक्रवार दोपहर थाने में अराजक तत्वों पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार राजेश कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार बीकेटी शैलेंद्र सिंह व तहसील प्रशासन की टीम ने अग्निकांड की जांच व मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed