फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहराइच की राइस मिल में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान

Mon, 01 Mar 2021 09:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Mar 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a rice mill in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

बहराइच शहर के बाहर आसोमरोड पर स्थित राइस मिल में अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। मिल में काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। भयावह आग पर काबू पाने के लिए गोंडा जिले से भी दमकल की गाड़ियां मंगवानी पड़ी। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पाया जा सका लेकिन अभी भी आग मिल में सुलग रही है।

Fire broke out in a rice mill in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

दरगाह थाना अंतर्गत आसोम चौराहा स्थित आरोहुल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड मिल स्थित है। मिल में रोज की तरह रविवार देर रात मजदूर काम कर रहे थे तभी मिल परिसर के अंदर से ही आग की लपटें उठने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने मिल को अपने आगोश में ले लिया। मिल में काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

Fire broke out in a rice mill in Bahraich.
आग - फोटो : amar ujala

आग लगने की सूचना पर दरगाह थाना, देहात कोतवाली व नगर कोतवाली की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी बढ़ती आग की लपटों को देखते हुए काबू पाने में जुट गए। नानपारा की भी फायरबिग्रेड गाड़ी को बुलाया गया बावजूद इसके आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire broke out in a rice mill in Bahraich.
आग - फोटो : amar ujala

इसके बाद गोंडा से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दर्जनों बार गाड़ियां पानी भरकर आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे विकराल रूप से लगी आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन अभी भी आग सुलग रही है।

विज्ञापन
Fire broke out in a rice mill in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

मिल मालिक अतुल ने बताया कि अभी आग में कितना नुकसान हुआ है। इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है लेकिन अनुमान है कि दस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed