फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ: इटौंजा में आग लगने से सात दुकानें जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान, तस्वीरें

Mon, 05 Apr 2021 11:18 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Apr 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a general store in itaunja in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

नगर पंचायत इटौंजा के मुमताज किराना स्टोर में लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया जिसकी चपेट में आने से करीब सात दुकानों में रखा लाखों का सामान स्वाहा हो गया। दुकानदार फैजुल्ला ने बताया लगभग 15 लाख रुपए का किराना का सामान जलकर स्वाहा हो गया। इसके अलावा 8 हजार रुपए की नगदी भी आग के हवाले हो गई।



आग की लपटों ने केतन बेकरी को भी चपेट में ले लिया। दुकानदार शुभम ने बताया कि इससे दुकान में रखा करीब 5 लाख का सामान जल गया। इसके अलावा आग की लपटें बढ़ती गईं और इसी लाइन की डॉक्टर चाय वाले की दुकान को भी चपेट में ले लिया।

Fire broke out in a general store in itaunja in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

दुकानदार रामकुमार की दुकान में लगभग एक लाख का सामान जल गया। इसके अलावा बबलू चूड़ी वाले दुकानदार सफीक सिद्दीक़ी ने बताया कि उनकी दुकान में रखा करीब डेढ़ लाख का सामान जल गया।

Fire broke out in a general store in itaunja in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, दुकानदार तरुण अवस्थी ने लगभग 50000 रुपए का व दिलीप कुमार आयुष कुमार एजेंसी का लगभग 5 लाख का नुकसान बताया गया है। दुकानदारों ने बताया आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire broke out in a general store in itaunja in Lucknow.
आग - फोटो : अमर उजाला

आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची इटौंजा पुलिस और फायर ब्रिगेड बक्शी का तालाब की तीन गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना अध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आग लगने की सूचना पर नगर पंचायत बीकेटी के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान से पीड़ित दुकानदारों को शासन के द्वारा मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Fire broke out in a general store in itaunja in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

तहसीलदार बख्शी का तालाब विवेकानंद मिश्र ने बताया राजस्व कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया है जो आग से हुए नुकसान का आकलन कर जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी।  इसके बाद पीड़ित दुकानदारों को शासन के द्वारा नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed