फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya: माता सीता, शबरी के बाद वेदमती की भूमिका में नजर आईं भाग्यश्री, अयोध्या में फिल्मी रामलीला का आगाज

Sun, 15 Oct 2023 05:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 15 Oct 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Filmi Ramleela starts in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में फिल्मी कलाकारों की रामलीला का आगाज हो गया। रामकथा पार्क में विधिविधान से रामलीला का मुहूर्त पूजन किया गया। पहले दिन रामलीला के कलाकारों ने रिहर्सल किया। मंचन सोमवार से शुरू होगा। रामलीला में माता वेदमती का किरदार निभा रही अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी रिहर्सल किया।



भाग्यश्री ने अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। शाम सात बजे रामकथा पार्क पहुंचीं। वे तीन साल से फिल्मी रामलीला से जुड़ी हैं। वो माता सीता व शबरी की भूमिका निभाकर आकर्षण का केंद्र रहीं। इस बार वेदमती के किरदार में नजर आएंगी। 

Filmi Ramleela starts in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि सदियों तक अयोध्या उपेक्षित रही। आज अयोध्या नित नए कलेवर में ढल रही है। मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या के वैश्विक रूप से भी विकसित होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि समाज के संचालन की धुरी है। इसलिए राम के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। बच्चों में रामायण व रामचरित मानस पढ़ने का संस्कार डालें। 

Filmi Ramleela starts in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala
रावण की भूमिका निभा रहे गिरिजा शंकर ने भी रिहर्सल किया। इससे पूर्व नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, पुजारी राजूदास आदि ने मुहूर्त पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmi Ramleela starts in Ayodhya.
मंच पर मौजूद भाग्यश्री। - फोटो : amar ujala

अयोध्या की रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला का मंचन 15 से 24 अक्तूबर तक होगा। शाम 07 से रात 10 बजे तक दूरदर्शन व सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। पिछली बार 25 करोड़ लोगों ने घर बैठे देखी थी।

विज्ञापन
Filmi Ramleela starts in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

फिल्मी रामलीला में इस बार गजेंद्र चौहान, राहुल बूचर, पूनम ढिल्लो, रजा मुराद, भाग्यश्री, सुनील पाल, राकेश बेदी, गिरिजा शंकर, रवि किशन समेत अन्य फिल्मी कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed