फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ पहुंची मशहूर फिल्म एक्ट्रेस, बोलीं, मुझे लड़कियों वाले शौक बिल्कुल नहीं

Sat, 08 Dec 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Dec 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
film actress mahi gill in lucknow
माही गिल - फोटो : amar ujala
मेरे लिए सबसे मुश्किल होता है खुद पर ध्यान दे पाना, फिर चाहे वो स्किन और चेहरे की देखभाल ही क्यों न हो। इन मामलों में मैं बहुत आलसी हूं, दूसरी बड़ी वजह यह भी है कि मुझे लड़कियों वाले शौक बिल्कुल नहीं हैं। जब भी मुझे जरा सा वक्त मिलता है मैं गाड़ी उठाती हूं और घूमने निकल पड़ती हूं। मैं अपना 80 प्रतिशत खयाल सिर्फ हेल्दी डाइट को लेकर ही रखती हूं। मशहूर फिल्म अदाकारा माही गिल ने खुद से जुड़ीं तमाम जानकारियां साझा कीं।
film actress mahi gill in lucknow
माही गिल - फोटो : amar ujala
वो शुक्रवार को लखनऊ पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि मैं अपनी आने वाली कॉमेडी फिल्म के लिए फिलहाल बुलेट चलाना सीख रही हूं और बहुत एंजॉय कर रही हूं। उन्होंने कहा कि लखनऊ मुझे बहुत पसंद है। खासकर यहां की कुल्हड़ वाली चाय कभी नहीं भूलेगी। 
film actress mahi gill in lucknow
सितारे - फोटो : amar ujala
योग से रहूता हूं फिट
फिल्म एक्टर अरुणोदय सिंह ने कहा कि  मैं खुद को फिट रखने के लिए योग पर ज्यादा ध्यान देता हूं, जिम कम ही करता हूं। योग मुझे फिट रखने के साथ मन को भी ठंडा रखती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे कॉमन और सिंपल रोल के मुकाबले कॉम्प्लिकेटेड रोल ज्यादा पसंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
film actress mahi gill in lucknow
सितारे - फोटो : amar ujala
दिल को छूता है लखनऊ का सुकून
एक्ट्रेस निधि सिंह ने कहा कि मेरे पिता डॉ. बीके सिंह लखनऊ में बड़े हुए और केजीएमयू से पढ़ाई की। उनसे हमेशा यहां की बातें सुनती रहती थी। यहां लोगों के चेहरे पर दिखने वाला सुकून मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।
विज्ञापन
film actress mahi gill in lucknow
सितारे - फोटो : amar ujala
वहीं एक्टर वरुण बडोला ने कहा। मेरे पिता यहीं जॉब करते थे। मैं तीन साल का था जब पहली बार लखनऊ आया था। मुझे सबसे ज्यादा पसंद पुराने लखनऊ की संकरी गलियां हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed