किसी समय ‘आशिकी’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले फिल्म अभिनेता राहुल राय और फिल्म निर्माता फैसल खान सोमवार को रोटी-कपड़ा फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।
2 of 5
बच्चों के साथ राहुल राय
- फोटो : amarujala
संस्था के कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राय ने कहा कि आज से मैं इन बच्चों का ब्रांड एंबेसडर हूं और इनके लिए हरसंभव सहयोग करूंगा।
3 of 5
रोटी-कपड़ा फाउंडेशन का स्थापना दिवस
- फोटो : amarujala
राय ने गरीब बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और सभी को बधाई दी। उन्हें फल, मिठाई, केक और कपड़े बांटे और साथ फोटो खिंचवाई। बच्चे भी अपने बीच फिल्म अभिनेता को पाकर खुशी से झूम उठे। फाउंडेशन की अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने संस्था के कार्यों के बारे में बताया।
4 of 5
रोटी-कपड़ा फाउंडेशन का स्थापना दिवस
- फोटो : amarujala
संस्था के संस्थापक आशुतोष चौबे ने कहा कि आज हम एक तरफ तो भारत के सुपरपावर और विश्व गुरु बनने की कामना करते हैं परंतु दूसरी ओर इन नौनिहालों के प्रति आंखें मूंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक भारत के हर बच्चे को शिक्षा, भोजन और कपड़ा उपलब्ध नहीं हो जाता।
5 of 5
बच्चों के साथ राहुल राय
- फोटो : amarujala
गरीब, युवा को रोजगार नहीं मिल जाता, सुपरपावर बनने का सपना कभी पूरा नहीं हो सकता। समारोह में संस्था की संगीता यादव, संदीप ठाकुर, पुष्पा शर्मा, सचिन ठाकुर, बबिता सिंह, शिवांशी चौबे, मदलसा बाजपेयी, शिवाली, अंजली और शुभ और कविता सिंह ने भी भाग लिया।