नवाबी नगरी में स्पेन की संस्कृति की झलक दिखाते हुए चार दिवसीय फैशन फेस्टिवल मैड्रिड-2018 की विदाई शनिवार को हो गई। तमाम राउंड में चली कई प्रतियोगिताओं में अक्सा के सिर मिस एआईएफटी-2018 का ताज सजा।
अस्मा हुसैन इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की ओर से पर्यटन भवन सभागार में चल रहे फैशन फेस्टिवल-2018 में एआईएफटी के डिजाइनर्स ने स्पेन की संस्कृति, शहरों और फुटपाथों को थीम बनाकर अपने डिजाइनर कपड़ों से उसे पेश किया।
इनमें कैंडी, वाइन, रीमिक्स, फ्लेमिंगो और कॉर्निवाल मुख्य थीम रही। प्रतियोगिता में शो को जज करने के लिए मिस इंडिया यूनिवर्स-2016 रोशमिता हरिमूर्ति और बेनेट नाथन मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं में छात्रों के परिधान दिखाए गए।
प्रतियोगिताओं में मिस एआईएफटी-2018 अक्सा बनीं, जबकि अल्वी राय दूसरे सथान पर, सिमरन-शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। डिजाइनर ऑफ द ईयर हफ्सा रहीं तो अंकिता दूसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिताओं में मिस एआईएफटी-2018 अक्सा बनीं, जबकि अल्वी राय दूसरे सथान पर, सिमरन-शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। डिजाइनर ऑफ द ईयर हफ्सा रहीं तो अंकिता दूसरे स्थान पर रहीं।