{"_id":"5b84f6cd42c792466e6ee9bf","slug":"family-of-sudha-singh-celebrated-her-victory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 वर्ष की उम्र में सुविधाओं के अभाव में सुधा ने जीता था पहला पदक, मां-बाप बोले-बेटी पर गर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 वर्ष की उम्र में सुविधाओं के अभाव में सुधा ने जीता था पहला पदक, मां-बाप बोले-बेटी पर गर्व
Tue, 28 Aug 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुधा सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रायबरेली जिले की उड़नपरी के नाम से मशहूर एथलेटिक्स खिलाड़ी सुधा सिंह ने एशियन गेम्स में भारत के लिए एक बार फिर पदक झटका। यह उनका 39वां पदक है। महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज मुकाबले में सिल्वर मेडल हासिल करके उन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। उनकी इस कामयाबी पर रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी और सुधा के परिजनों ने क्या कहा- ये पढ़िए आगे की स्लाइड्स में।
2 of 5
सुधा सिंह
- फोटो : amar ujala
सुधा सिंह के मेडल पाने की खबर मिलते ही परिवार वालों के साथ ही प्रशंसकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बचपन से ही खेल की शौकीन रही सुधा सिंह ने अपनी शिक्षा रायबरेली जिले से ही पूरी की। एथलेटिक्स के क्षेत्र में सुधा की शुरुआत वर्ष 2003 में लखनऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज से हुई।
3 of 5
सुधा सिंह
- फोटो : amar ujala
स्टीपलचेज की खिलाड़ी सुधा सिंह ने अपनी कामयाबी के बीच किसी को भी आने नहीं दिया। यही वजह है कि 14 वर्ष में ही उन्होंने पहला पदक जीता। वर्ष 2012 की अर्जुन अवार्ड विजेता एवं देश की जानी-मानी एथलीट सुधा सिंह ने एशियन गेम्स में अपने देश को मेडल दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुधा सिंह
- फोटो : amar ujala
एशियन गेम्स में रजत पदक हासिल करने के बाद सुधा सिंह ने सबसे पहले अपने घर पर फोन लगाया। उन्होंने अपने पिता हरिनारायण सिंह, मां शिव कुमारी सिंह, भाई प्रवेश सिंह से बातचीत करते हुए इस उपलब्धि पर खुशी जताई। परिवारीजनों ने भी सुधा को मिली उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
5 of 5
सुधा सिंह के परिजन
- फोटो : amar ujala
इस दौरान बेटी की उपलिब्ध पर मां-पिता की आंखें भर आईं। कहा कि बेटी ने हमेशा हमारा मान बढ़ाया है। भाई प्रवेश ने कहा कि सुधा भले ही स्वर्ण पदक पाने से चूक गईं, फिर भी वह रजत पदक से वह काफी खुश हैं। ये हमारे लिए गौरव की बात है। भाई का कहना है कि जिस तरह यहां सुविधाओं का अभाव है, उसमें सुधा की अपनी मेहनत ही है कि वह निरंतर उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। एशियन गेम्स में भी पदक हासिल करने के लिए सुधा ने दिन-रात कड़ी मेहनत की थी। (फोटो में सुधा के परिवारीजन)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।