फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुकान पर चल रहा था एसडीएम व डीएसओ का फर्जी आफिस, खुलासा, तस्वीरें

Wed, 11 May 2016 09:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 May 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
Fake office of SDM and DSO in Bahraich.

नानपारा (बहराइच) नगर में ब्लॉक कार्यालय के सामने एक फोटोस्टेट की दुकान पर चल रहे एसडीएम और डीएसओ के फर्जी दफ्तर का खुलासा बुधवार को हुआ। ग्रामीणों के अभिलेखों पर एसडीएम और डीएसओ के फर्जी मुहर लगाकर आख्या और आदेश का अंकन हो रहा था।

Fake office of SDM and DSO in Bahraich.
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी कर मौके से एसडीएम, डीएसओ के फर्जी स्टांप, एक लाख दस हजार रुपये, 12 से अधिक फाइलें, बैंक पासबुक, मनरेगा के अभिलेख बरामद किए हैं। (छापे के दौरान अल्मारी खंगालते अफसर।)
Fake office of SDM and DSO in Bahraich.

वहीं, दुकान संचालक श्यामबिहारी मौर्य मौके से भाग निकला। बरामद अभिलेख, नकदी और अधिकारियों के मुहरों को सीज कर दुकान सील कर दी गई है। नानपारा नगर क्षेत्र के कुछ लोगों ने डीएम अभय कुमार से शिकायत की थी कि फोटोस्टेट की दुकान में फर्जी तरीके से विभिन्न विभागों के अधिकारियों की रिपोर्ट लगाकर खेल खेला जा रहा है। जिलाधिकारी ने टीम बनाकर छापेमारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake office of SDM and DSO in Bahraich.

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह, कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार, बीडीओ चित्तौरा राजेश जायसवाल, उपायुक्त मनरेगा वीरेंद्र सिंह तथा पूर्ति निरीक्षक रूपेश जैन की टीम गठित की गई। (अल्मारी में रखी फाइल्स व कागज।)

विज्ञापन
Fake office of SDM and DSO in Bahraich.

टीम ने बुधवार दोपहर नानपारा पहुंचकर उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव को मामले से अवगत कराया। इससे एसडीएम भी सकते में आ गए। उन्होंने तत्काल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार की टीम भी बुलाई। इसके बाद अफसरों और पुलिस की टीम ने दुकान पर छापा मारा। (छापेमारी में फर्जी सील भी बरामद हुईं।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed