फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुर्गेश यादव हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा, किडनी के आर-पार हुई गोली, नाक व कान...

Fri, 04 Sep 2020 12:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Sep 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
durgesh yadav murder case Big revealing from post mortem report
durgesh yadav murder case - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-14 में हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव की हत्या उसी के अवैध असलहे से की गई थी। यह दावा पुलिस ने किया है। लेकिन खुलासे पर सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी पिटाई के बाद जान बचाकर भाग रहे अर्धनग्न दुर्गेश ने .32 बोर का रिवाल्वर कब और कैसे हासिल कर लिया।
durgesh yadav murder case Big revealing from post mortem report
दुर्गेश यादव की पिटाई करते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इस सवाल पर पुलिस चुप है। कारतूस दुर्गेश के बैग से बरामद हुए हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को हत्याकांड के एक और आरोपी संतोष को पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मालूम हो कि मुख्य आरोपी पलक ठाकुर और मनीष यादव को बुधवार को ही पकड़ लिया था। 
durgesh yadav murder case Big revealing from post mortem report
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वारदात सचिवालय में समीक्षा अधिकारी अजय यादव के मकान पर हुई थी। जहां दुर्गेश यादव, मानवेंद्र सिंह, अभय कुमार, सोवेंद्र यादव और संजीत कुमार किराए पर रहते थे। डीसीपी पूर्वी चारू निगम के मुताबिक, दुर्गेश यादव ने पलक व मनीष से एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम लेकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
durgesh yadav murder case Big revealing from post mortem report
दुर्गेश यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दुर्गेश की तलाश में विधानभवन व सचिवालय के चक्कर लगाने के दौरान पलक व मनीष की मुलाकात हुई। दोनों ने फिर मिलकर दुर्गेश की तलाश शुरू की। पलक को जब बुधवार को दुर्गेश के वृंदावन कॉलोनी में होने की सूचना मिली तो वह वहां जा पहुंची। 
 
विज्ञापन
durgesh yadav murder case Big revealing from post mortem report
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मनीष को भी बुला लिया। जहां दोनों ने साथियों के साथ मिलकर ने दुर्गेश को जमकर पीटा। वीडियो भी बनाया। दुर्गेश भागने लगा तो खींचतान हुई। आरोपियों ने बताया कि दुर्गेश अवैध असलहे से पलक पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। खींचतान में रिवॉल्वर मनीष के हाथ लगी और ट्रिगर दब गया। गोली सीधी दुर्गेश को जा लगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed