भड़के DIG ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, निलंबित
गाजीपुर थाना क्षेत्र में फुटमार्च के दौरान बुजुर्ग दुकानदार को थप्पड़ जड़ने के मामले में सीएम के निर्देश पर डीआईजी डीके चौधरी को बुधवार देरशाम निलंबित कर दिया गया।
भड़के DIG ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, निलंबित
बुजुर्ग को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने पर दोपहर को अमला हरकत में आया था। डीजीपी के निर्देश पर एडीजी कानून व्यवस्था ने डीके चौधरी से जवाबतलब करने के साथ जांच शुरू की थी। (वीडियो अंतिम स्लाइड पर)
भड़के DIG ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, निलंबित
प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा ने बताया कि इंदिरानगर की आम्रपाली मार्केट में बुजुर्ग दुकानदार केपी तिवारी को थप्पड़ मारने के मामले में डीआईजी रेंज डीके चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर फिलहाल किसी की तैनाती नहीं हुई है।
भड़के DIG ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, निलंबित
डीजीपी जावीद अहमद द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। डीआईजी डीके चौधरी मंगलवार शाम इंदिरानगर के सेक्टर-22 स्थित आम्रपाली मार्केट में फुटमार्च के दौरान दुकानों का सामान फुटपाथ से सड़क तक लगा देख भड़के और बुजुर्ग दुकानदार केपी तिवारी को थप्पड़ जड़ दिया था।
भड़के DIG ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, निलंबित
सीओ, एसओ व चौकी इंचार्ज को सख्त हिदायत देने के साथ फुटपाथ पर कब्जा किए दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। रीता कास्मेटिक के मालिक केपी तिवारी ने पड़ोस में क्राकरी व जनरल स्टोर की दुकान लगाने वाले मुकेश पुरी पर कार्रवाई की बात कही तो डीआईजी उस पर बरस पड़े थे। डीआईजी के कृत्य का वीडियो वायरल होने से बुधवार सुबह से हड़कंप मचा था।