फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में दर्दनाक हादसा, ट्राली पलटने से 3 कांवरियों की मौत

Wed, 12 Aug 2015 09:20 PM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा, ट्राली पलटने से 3 कांवरियों की मौत

death of kanwadia in lakhimpur khiri in a accident

यूपी सीतापुर जिले की कोतवाली महोली अंतर्गत गांव रजवापुर के कांवडिय़ों की ट्राली लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ स्थित शिव मंदिर से लौटते समय कसबे के पास तेंदुआ मोड़ पर पलट गई, जिससे तीन कांवडिय़ों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। कुछ को मामूली चोटें भी आईं। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से नौ कांवडिय़ों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।


यूपी में दर्दनाक हादसा, ट्राली पलटने से 3 कांवरियों की मौत

death of kanwadia in lakhimpur khiri in a accident

सीतापुर के रजवापुर गांव के ४५ कांवडिय़ों का जत्था ट्रैक्टर ट्राली लेकर गाते बजाते लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ाने के लिए छह अगस्त को निकला था। हरदोई जिले के राजघाट से कांवड़ भरकर मंगलवार की शाम कांवड़ चढ़ाई और बुधवार को वापस गांव रजवापुर के लिए सभी लोग टै्रक्टर ट्राली पर सवार होकर निकले।

यूपी में दर्दनाक हादसा, ट्राली पलटने से 3 कांवरियों की मौत

death of kanwadia in lakhimpur khiri in a accident


थाना मितौली क्षेत्र के ग्राम तेन्दुआ के पहले ईंट भट्टे के पीछे अचानक मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली अनियन्त्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, जिससे ट्राली के नीचे दबकर ४० वर्षीय अतुल मिश्र, 50 वर्षीय छंगालाल और २६ वर्षीय आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि १८ लोग घायल हो गए। घायलों में नवल मिश्रा, मयंक शुक्ला, हीरालाल, रामलखन, अखिलेश, राहुल, ललित, भूपेन्द्र कुमार, सोनू, शैलेन्द्र, अजीत, मंगली मिश्रा, ललित बाजपेई, अंकित मिश्रा, बब्बल बाजपेई, गुलशन, अंकुर, फूलचंद, प्रदीप कुमार आदि लोग घायल हो गए। इस मौके पर विधायक सुनील लाला ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार वालों को दो-दो लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed