{"_id":"5bbc8809867a55284d2ee601","slug":"dead-body-of-b-tech-student-found-near-railway-line-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीटेक स्टूडेंट का शव पेड़ से लटका मिला, भाई ने कॉलेज में पढ़ने वाली युवती पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक स्टूडेंट का शव पेड़ से लटका मिला, भाई ने कॉलेज में पढ़ने वाली युवती पर लगाए गंभीर आरोप
Tue, 09 Oct 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Oct 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजीव भारतीय (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीकेटी थानाक्षेत्र के भैंसामऊ गांव में रेलवे लाइन किनारे सोमवार सुबह 22 वर्ष के एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने शव रविवार को ही देखा था। युवक की शिनाख्त सीतापुर निवासी संजीव कुमार भारतीय के रूप में हुई। वह एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में बायो से बीटेक के तृतीय वर्ष का छात्र था। वह दो दिन से लापता था।
2 of 5
बीटेक छात्र का शव
- फोटो : amar ujala
परिवारीजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। बकौल पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा ने बताया कि सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र के गांव गोनिया खुर्द निवासी किसान मनोज कुमार भारतीय का बेटा संजीव भैसामऊ नहर पुलिया के पास किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह दो दिनों से लापता था।
3 of 5
बीटेक छात्र का शव
- फोटो : amar ujala
इसकी सूचना संजीव के साथियों ने उसके भाई करण को दो दिन पहले दी थी। करण यहां राजधानी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। छात्र का भाई व उसके साथी संजीव को लगातार तलाश रहे थे। सोमवार सुबह भैंसामऊ में रेलवे लाइन के किनारे शीशम के पेड़ की पतली डाली से ग्रामीणों को 22 साल के युवक का शव लटकता दिखाई पड़ा। ग्रामीणों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक के पास से मिले कागजातों में दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर परिवारीजनों को कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीेटेक छात्र का शव
- फोटो : amar ujala
युवक की शिनाख्त छात्र संजीव कुमार भारतीय के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्र संजीव बेल्ट के सहारे शीशम के पेड़ से फांसी के रूप में लटक रहा था। मौके पर मौजूद कई ग्रामीणों ने छात्र का शव रविवार शाम को भी देखे जाने की बात कही, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
बीटेक छात्र का शव
- फोटो : amar ujala
करण का आरोप है कि भाई संजीव को कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती लगातार परेशान कर रही थी। युवती अपने मंगेतर से संजीव की झूठी शिकायतें करती थी। संजीव के परिवारीजनों ने पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की है, छात्र की मौत पर पिता मनोज, मां मीनादेवी, दो भाई और तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।