फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंगर्स के सुरों से क्रेजी हुए लखनवी, डांडिया में जमकर मचाया धमाल, तस्वीरें

Sun, 24 Sep 2017 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Sep 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
dandiya night in Lucknow.

कहीं गुजराती तो कोई महाराष्ट्रन पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाएं, ढोल-नगाड़े की थाप पर कानों में घुलता मधुर संगीत, एक दूसरे से टकराती हुई डांडियां की गूंज। संगीत की सुर में झूमते लोग। यह नजारा था शनिवार को सुलतानपुर रोड स्थित सुशांत गोल्फ सिटी के जेडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित अमर उजाला डांडिया नाइट का।

dandiya night in Lucknow.

यहां हजारों की तादात में मौजूद शहर वासियों ने डांडियां की रास पर मां की स्तुति कर जमकर धमाल मचाया। नगाड़ा संग ढोल बाजे...गूंजे अंगना में शहनाई...ढम-ढम बाजे ढोल सरीखे डांडिया गीतों पर हजारों लोगों ने एक साथ स्तुति करते हुए डांडिया खेल कर ‘मां’ की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मुंबई से आए एंड टीवी के सिंगिंग शो वायस ऑफ इंडिया में अपनी आवाज की जादू का लोहा मनवा चुके सिंगर सचेत टंडन व परंपरा ने अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बना दिया।

dandiya night in Lucknow.

लगातार दो घंटों तक चले बैक टू बैक धमाकेदार सिंगिंग पर्फामेंस से सब झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम क्रम का आयोजन जीडी गोएनका स्कूल की ओर से किया गया। वहीं अमर उजाला इस भव्य कार्यक म का मीडिया पार्टनर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
dandiya night in Lucknow.

कहीं उड़े दिल बेफिकरे तो कहीं हाय रे हाय मेरा घुंघटा पर हुए मदहोश
उड़े दिल बेफिकरे...हाय रे हाय मेरा घुंघटा...तू मेरी गर्लफ्रेंड मैं तेरा ब्वाय फ्रेंड...इन्ना सोंढ़ा जैसे गानों पर रॉकिंग पर्फामेंस देकर सिंगर सचेत टंडन व परंपरा का जादू सबके सिर चढ़ कर बोला। बैक-टू-बैक रॉकिंग पर्फोमेंस पर सबने जमकर डांस किया।

विज्ञापन
dandiya night in Lucknow.

दो घंटे की लगातार प्रस्तुति की श्रंखला में जब सचेत व परंपरा ने ओ मेरी जोहराजबीं..हमें तो लूट लिया मिल के हुस्न वालों ने...झूम बराबर झूम शराबी जैसे गानों की प्रस्तुति दी तो पूरा हाल सीटियों से गूंज उठा। वंस मो-वंस मोर के शोर से पूरा हॉल गूंज उठा। जोश व मदहोशी से भरे इस माहौल में सभी ने जमकर मौज-मस्ती कर धमाल मचाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed