फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं ने ऑफिस में घुस कर जेई को दबोचा, फिर क्या हुआ देखें तस्वीरें...

Thu, 14 Jul 2016 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Jul 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
crisis of electricity and water supply in patel nagar lucknow
‌बिखरी हुई फाइलें - फोटो : amar ujala

उतरेठिया उपकेंद्र से जुड़े पटेलनगर इलाके के लोग पिछले एक महीने से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके चलते इलाके में बिजली-पानी का संकट बना हुआ है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। 

crisis of electricity and water supply in patel nagar lucknow
‌बिजली पानी की समस्या से परेशान लोग - फोटो : amar ujala

जेई की वादाखिलाफी से महिलाएं बुधवार को भड़क गईं और उपकेंद्र को घेरकर बवाल करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने उपकेंद्र में घुसते ही जेई को दबोच लिया। पिटाई से बचने के लिए जेई मौके से भाग निकला।

crisis of electricity and water supply in patel nagar lucknow
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala

गुस्साई महिलाओं ने कार्यालय में कुर्सी-मेज सब पलट दीं। दस्तावेज फेंक दिए और तोड़फोड़ की। एक घंटे तक चले बवाल के बाद एसडीओ के 15 दिन में लो वोल्टेज दूर करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
crisis of electricity and water supply in patel nagar lucknow
गुस्साए लोग - फोटो : amar ujala

महिलाओं ने बताया कि जेई सतीश यादव अपने कार्यालय में नहीं बैठते वह शाम को नए कनेक्शन का काम निपटाते हैं। जेई से लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की फरियाद करो तो वह मंत्रियों का रौब गांठता था।

विज्ञापन
crisis of electricity and water supply in patel nagar lucknow
गुस्साए लोग - फोटो : amar ujala

लो वोल्टेज के चलते पंप भी नहीं चला पाते, जिसके चलते पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ रही है। एसडीओ पीपी सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही 400 की जगह 630 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर नई लाइन बना दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed