{"_id":"5b093e884f1c1baf6e8b4b59","slug":"thief-threw-a-traveler-into-the-well-in-bahraich","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जा रहा था ससुराल बदमाशों ने 100 फीट गहरे कुएं में फेंका, 18 घंटे तक यूं रहा जिंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जा रहा था ससुराल बदमाशों ने 100 फीट गहरे कुएं में फेंका, 18 घंटे तक यूं रहा जिंदा
Sat, 26 May 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 May 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बहराइच केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहराइच के निशानगाड़ा रेंज में शुक्रवार देर शाम नेपाल के बदमाशों ने एक ग्रामीण के साथ लूटपाट कर कुएं में फेंक दिया। शनिवार सुबह कुएं के पास से गुजर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को आवाज सुनाई पड़ी तो उन सभी ने ग्रामीणों को एकत्रित कर उसे बाहर निकाला। इस दौरान वह करीब 18 घंटे तक कुएं में पड़ा रहा।
2 of 6
बहराइच केस
पुलिस के मुताबिक मोतीपुर थाना अंतर्गत बिचपरी हसुलिया गांव निवासी कमालुद्दीन (45) पुत्र इतवारी की ससुराल सुजौली थाना अंतर्गत आंबा गांव में है। शुक्रवार शाम तीन बजे के आसपास कमालुद्दीन आंबा गांव में रिश्तेदार के घर जाने के लिए साइकिल से रवाना हुआ।
3 of 6
बहराइच केस
जब वह सुजौली थाना अंतर्गत कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के निशानगाड़ा रेंज से गुजर रहा था। तभी मोटे बाबा आश्रम से १०० मीटर की दूरी पर उसे छह नेपाली बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने कमालुद्दीन का मोबाइल व साइकिल छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बहराइच केस
इस दौरान कमालुद्दीन ने विरोध किया तो उसे आश्रम के निकट स्थित अति प्राचीन माहिल कुएं में धकेल दिया। कुएं के अंदर पड़ी लकड़ी के सहारे उसने जैसे-तैसे रात गुजारी।
विज्ञापन
5 of 6
बहराइच केस
भोर में जब वह बचाने के लिए कुएं के अंदर से आवाज लगा रहा था। उसी समय कारीकोट मंदिर परिसर में लगे स्वास्थ्य शिविर में वैक्सीन पहुंचाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी अशोक गुजर रहे थे। उन्हें कुएं के अंदर से आवाज सुनाई पड़ी तो पास में जाकर झांका, अंदर ग्रामीण लकड़ी पर बैठा हुआ शोर मचा रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।