{"_id":"60311f8c8ebc3ee95f32350d","slug":"doctor-s-statement-creates-problem-for-former-mp-dhananjay-singh-in-ajit-singh-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजीत सिंह हत्याकांड: डॉक्टर के इस बयान से फंसी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की गर्दन, ये था बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अजीत सिंह हत्याकांड: डॉक्टर के इस बयान से फंसी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की गर्दन, ये था बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Feb 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र के कठौता चौराहे पर 6 जनवरी को हुए गैंगवार में जौनपुर के पूर्व सांसद व बाहुबली नेता धनंजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ शनिवार को सीजेएम सुशील कुमारी के कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है। उन पर गैंगवार की साजिश रचने व शूटरों की मदद करने का आरोप लगा है। वारंट हासिल करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है।
2 of 7
पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में शामिल 6 शूटरों ने करीब 35 राउंड गोलियां बरसाई थीं। अजीत को कुल 25 गोलियां लगी थीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका करीबी मोहर सिंह व राहगीर आकाश यादव घायल हुआ था।
3 of 7
अजीत सिंह व पूर्व सांसद धनंजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
मोहर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आजमगढ़ के कुंटू सिंह, अखंड सिंह और शूटर गिरधारी विश्वकर्मा पर मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, इस गैंगवार में हमला करने आया एक शूटर राजेश तोमर उर्फ जय भी घायल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में तीन मददगार व शूटर संदीप सिंह बाबा को गिरफ्तार किया था।
बता दें कि गैंगवार में पूर्व सांसद का नाम खोलने में पुलिस ने को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने वारदात में शामिल कई लोगों को रिमांड पर लिया और उनसे पूछताछ की। पुलिस ने मृतक अजीत सिंह की पत्नी से भी पूछताछ की। इसके बाद पूर्व सांसद व बाहुबली धनंजय सिंह के वारदात में शामिल होने का खुलासा किया। पुलिस ने उसे पहले दबोचने की कोशिश की लेकिन असफल होने पर शनिवार को गैर जमानती वारंट जारी कराया।
विज्ञापन
5 of 7
(फाइल फोटो)
- फोटो : ajit singh murder
डॉक्टर बयान से मिली मजबूती
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक गैंगवार में एक शूटर के घायल होने की जानकारी हुई तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि उसका इलाज सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में किया गया। पुलिस वहां पहुंची, अस्पताल के मालिक व चिकित्सक डॉ. एके सिंह की तलाश शुरू की। जब वह नहीं मिले तो पुलिस ने सफीना नोटिस जारी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।