{"_id":"5a2ba5fa4f1c1b97678c09d9","slug":"convocation-in-lucknow-university-84-girls-got-medal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बेटियों के नाम सबसे ज्यादा मेडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बेटियों के नाम सबसे ज्यादा मेडल
Sat, 09 Dec 2017 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 09 Dec 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मेधावियों के साथ राज्यपाल नाम नाईक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 31 मेधावियों को मेडल और डिग्री देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुल 97 मेधावियों को 192 मेडल प्रदान किए गए। इनमें से 84 फीसदी मेडल छात्राओं के नाम हैं। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गृहमंत्री राजनाथ सिंह को मानद उपाधि भी प्रदान की गई।
2 of 5
सेल्फी लेती छात्राएं
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट बनने की कोशिश करो उसके लिए आपको जीवन भर काम करना पड़ेगा। स्वतंत्र भारत में नेताओं की कथनी और करनी में अंतर के कारण लोगों का भरोसा उठ गगया। इसी भरोसे को युवकों और हम सबको मिलकर फिर से जीतना होगा। समाज और देश के लिए राजनीति होनी चाहिए।
3 of 5
लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह।
- फोटो : amar ujala
राजनाथ सिंह ने कहा कि जिसने किसी भी प्रकार की शिक्षा-दीक्षा दी है, वह गुरु है, उसका सम्मान करना बहुत जरूरी है। ये दीक्षांत समारोह है न कि शिक्षांत समारोह, इसलिए शिक्षा अनवरत चलती रहेगा, जो चरित्र का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के फर्स्ट ग्लोबल यूथ है। उनके सपनों का भारत बनाने और भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए आज के यूथ को संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लखनऊ विवि में दीक्षांत समारोह।
- फोटो : amar ujala
राजनाथ सिंह ने एक वाक्या सुनाते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री बनने के बाद एक बार मैं चंदौली से गुजर रहा था तब मौलवी साहब अपने हाथों में फूलों का हाल लिए मेरे इंतजार में खड़े थे। मैंने रुककर उनके चरण छुए तो उनकी आंखों से आंसू छलक आए। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं भारत का गृहमंत्री हूं पर मैं अपनी मर्यादा कभी नहीं तोड़ता। यही आपको भी करना चाहिए। मर्यादा का पालन आपको पूज्य बना देता है और ये सोच शिक्षा से आती है।
विज्ञापन
गुलशन के नाम छह मेडल
5 of 5
लखनऊ विवि में दीक्षांत समारोह।
- फोटो : amar ujala
छोटी सी बर्तन की दुकान चलाने वाले मो. इस्लाम को यकीन नहीं हो रहा कि उनकी बिटिया गुलशन जहां ने छह मेडल हासिल किए हैं। एमए एआईएच विभाग में टॉप कर छह मेडल हासिल करने वाली गुलशन ने बताया कि उनके पिता बर्तन की दुकान चलाते हैं। बड़ा भाई उनकी मदद करता है जबकि बाकी दो अन्य भाई प्राइवेट जॉब कर घर खर्च में मदद करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वे पढ़ नहीं सके, लेकिन सबने मिलकर गुलशन को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गुलशन भी उनकी उम्मीदों पर खरी उतरीं। एमए में छह मेडल हासिल करने वाली गुलशन शिक्षक बनना चाहती हैं ताकि वह समाज को भी शिक्षित कर सकें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।