फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस ने मनाया 133वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने नेताओं को दिलाई ये शपथ, तस्वीरें

Thu, 28 Dec 2017 10:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
congress leaders celebrate party's foundation day.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को प्रदेश मुख्यालय समेत सभी जिलों में धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस मुख्यालय में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित समारोह में जहां कांग्रेस के संघर्षों व बलिदान को याद किया गया, वहीं पार्टी के पुराने नेताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल ने भी परंपरागत तरीके से ध्वज वंदना व ध्वज सलामी पेश की।

congress leaders celebrate party's foundation day.

मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा, हमारा युवा नेतृत्व ही हमारी ताकत है। इसी बल पर अब हमें संघर्ष करना है। मौजूदा समय कांग्रेस का संघर्ष झूठ से है, जो जारी रहेगा। वह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

congress leaders celebrate party's foundation day.

राज बब्बर ने कहा, कांग्रेस का दूसरा नाम संघर्ष है, इसलिए हमें सदैव इसके लिए तैयार रहना होगा। संघर्ष ही हमारा मूल तत्व है। कांग्रेस आज भले ही सत्ता में नहीं है, पर संघर्ष से हम पीछे नहीं हटेंगे। 132 साल पुरानी यह पार्टी अपने विचारों व सिद्धांतों के बल पर ही मजबूत हुई है। राहुल के पार्टी अध्यक्ष बनने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, युवा अध्यक्ष के मिलने से कांग्रेस और मजबूत होगी। राहुल के कमान संभालने से हमारी ताकत और बढ़ी है। इसलिए हमें और अधिक उत्साह से संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं व नेताओं को शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
congress leaders celebrate party's foundation day.

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के इतिहास का जिक्र किया। कहा, 1885 में स्थापित होने वाली कांग्रेस 1947 तक देश की आजादी के लिए लड़ती रही। बहुत से नेताओं ने अपनी कुर्बानियां दी। आज भी हमारे सामने झूठी राजनीति एक बड़ा मुद्दा है, जिसे खत्म करने के लिए संघर्ष का संकल्प लेना होगा। बब्बर ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनकेपरिवारीजनों के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
congress leaders celebrate party's foundation day.

ये नेता हुए सम्मानित
सेवादल के पांच वरिष्ठ स्वयंसेवकों में सुरेश मिश्रा, गिरजाशंकर अवस्थी, रेनू श्रीवास्तव, संगीत तिवारी एवं भूपेन्द्र शुक्ला को सम्मानित किया गया। इनके अलावा स्वरूप कुमारी बख्शी, रामकृष्ण द्विवेदी, सीएल सिंह, जेपी मिश्रा, आयशा खान, रामदुलारे चौधरी, रामस्वरूप वर्मा, डॉ. सनाउल हक, दीनबंधु दुबे, एचएन पांडेय, पीएन दुबे, रियाजुल हक, हाफिज मोहम्मद हुसैन, नरोत्तम सोनकर, मुजफ्फर अली, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, डीपी सिंह, राम किशन यादव, टीकम सिंह, बलदेव मेहता, शेफू निशा गांधी, अब्दुल हकीम, सरजू प्रसाद रावत, लल्लन वर्मा, दिनेश पायलट, उमेश अवस्थी, हुकुम सिंह चौहान, रामलखन सिंह, जमीन अहमद, गुंजन गौतम, साबिर अली, शिवदीन रावत, राजेश अवस्थी, दिनेश गिरि, राजाराम राठौर, प्रवीन द्विवेदी, उमेश द्विवेदी, रामचन्द्र शर्मा, रामनरेश सिंह, मुन्ना लाल मिश्रा, शराफत हुसैन, नूर मोहम्मद, राजकुमार सिंह, डोरीन ढाली का भी सम्मान हुआ। (कांग्रेस की एक बुजुर्ग नेता स्वरूप कुमारी बख्शी को सम्मानित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed