यूपी में विधानसभा चुनाव के चलते लागू आचार संहिता के बीच सपा विधायक ने चौराहे पर सपा विधायक की सरेआम दबंगई दिखाई। तस्वीरें गवाह हैं।
देखिए, यूपी में आचार संहिता के बीच, चौराहे पर सपा की महिला विधायक की दबंगई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, लखनऊ के प्रमुख चौराहों पर आचार संहिता लागू होने के बाद राजधानी के प्रमुख चौराहों पर लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। 1090 चौराहे पर संभल की सपा विधायक पिंकी सिंह की पजेरो गाड़ी रुकवाई तो वे भड़क उठीं। सपा विधायक नसीहत देते हुए बोलीं नियम ना बताइए सरकार अभी हमारी है।सीओ अवनीश मिश्रा ने चुनाव आयोग के आदेश के बारे में बताते हुए हूटर उतरवाने को कहा। काफी नोकझोंक के बाद सपा विधायक ने 11 सौ रुपये जुर्माना तो भरा, लेकिन हूटर नहीं उतारने दिया और गाड़ी लेकर चली गईं।
अभियान के दौरान 28 गाड़ियों से हूटर, 42 वाहनों से काली फिल्म व तीन वाहनों की नीली बत्ती उतारी गई। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 1090 चौराहे पर अभियान के दौरान ट्रैफिक कर्मियों ने औरैया की जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी की सफेद सफारी कार रुकवा ली।
कार में दो हूटर व सपा का झंडा लगा था। कार सवार महिला ने कहा कि काहे कि आचार संहिता हम तो इटावा के हैं। गाड़ी में सिर्फ मुख्यमंत्री का गाना बजाए खातिर हूटर लगवाया है। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उनकी एक न सुनी गाड़ी का हूटर जब्त करके जुर्माना वसूला।
1090 चौराहे पर अभियान के दौरान ब्लैक सफारी में काली फिल्म को देखकर ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो गाड़ी से उतरी महिला सिपाही ट्रैफिक पुलिस से उलझ गई। महिला सिपाही ने सीएम आवास पर तैनात होने का रौंब गांठा। हंगामा बढ़ता देख लोगों ने बीच बचाव करके उसे जाने दिया। जबकि सूत्रों ने बताया कि महिला सिपाही पूर्व में महिला थाने पर कार्यरत थी और कई विवादों में उसका नाम भी आया था।