फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाखों रुपये फूंकने के बाद भी मरीज दहशत में, ये है लखनऊ के सरकारी अस्पताल का हाल, तस्वीरें

Thu, 22 Nov 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Nov 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
cockroach and insects found in civil hospital
कॉकरोच व कीड़े - फोटो : amar ujala
जरा सोचिए, मरीजों को अस्पताल पहुंचने के बाद अगर अपनी बीमारी से कम और वहां मौजूद कनखजूर-कॉकरोच से ज्यादा डर लगे तो उस अस्पताल की सफाई व्यवस्था का खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है। 
cockroach and insects found in civil hospital
सिविल अस्पताल में दवा छिड़कने के बाद निकले क्रॉकोच - फोटो : amar ujala
कुछ ऐसा ही हाल सिविल अस्पताल में देखने को मिल रहा है। सफ ाई पर हर साल लाखों रुपये फूंकने के बाद भी यहां कनखजूर-कॉकरोच की वजह से मरीज और उनके तीमारदार दहशत में हैं। 
cockroach and insects found in civil hospital
कॉक्रोच - फोटो : amar ujala
रात में यहां भर्ती मरीजों की तब नींद उड़ जाती है, वार्ड में फर्श से लेकर बेड तक कॉकरोच धमाचौकड़ी मचाने लगते हैं। सरकारी अस्पतालों में सफाई-कॉकरोच व कीड़े मकोड़े मारने का ठेका निजी संस्था को दे रखा है जो लापरवाही बरत रही है। ऐसे में कॉकरोच व कीड़े-मकोड़े अस्पतालों में बढ़ते जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cockroach and insects found in civil hospital
सिविल अस्पताल में निकला कनखजूरा - फोटो : amar ujala
बुधवार को वॉर्डो में कॉकरोच होने की शिकायत पर दवा का छिड़काव कराया गया। इमरजेंसी व इमरजेंसी बर्न यूनिट में हजारों कॉकरोच निकलकर बाहर आ गए। कनखजूर तक एक मरीज के बेड पर रेंगता मिला। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। 
 
विज्ञापन
cockroach and insects found in civil hospital
कॉक्रोच - फोटो : amar ujala
कॉकरोच की वजह से हो सकती हैं  ये बीमारियां
- टॉयफाइड, कॉलरा, कुष्ठ रोग, प्लेग, पेट में संक्रमण।

नियमित होती है सफाई 
वार्ड मे सफाई के साथ समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव होता है ताकि कॉकरोच व कीड़े हटाए जा सके। जिस वार्ड में कीड़े होने की शिकायत आती है वहां पर दवाओं का छिड़काव कराया जाता है।
- डॉ. हिम्मत सिंह दानू, निदेशक- सिविल अस्पताल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed