फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2022: नवरात्र के पहले दिन सीएम योगी ने देवीपाटन शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना, गायों को चारा खिलाया, तस्वीरें

Sat, 02 Apr 2022 06:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Apr 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Devipatan in Balrampur.
- फोटो : amar ujala

चैत्र नवरात्र पर्व के पहले दिन शनिवार को लोगों ने सुबह ही अपने घरों में कलश स्थापित किया और मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ कर दी। मंदिरों में नवरात्र की तैयारी कई दिनों पहले से ही शुरू हो गई थी। नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन शक्तिपीठ में सुबह पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री पीठ परिसर स्थित गौशाला पहुंचे जहां उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाया। पूजा अर्चना व गौ सेवा के बाद वह सुबह 9:30 बजे संचारी रोग दस्तक अभियान की शुरुआत करने के लिए भवनियापुर स्थित हेलीपैड से जनपद सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए।

CM Yogi Adityanath in Devipatan in Balrampur.
- फोटो : amar ujala

इसके पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने भारतीय प्रतिपदा नवसंवत्सर 2079, नवरात्र एवं चेटीचंद जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय काल गणना के अनुसार प्रतिपदा नवसंवत्सर के दिन ही सृष्टि की रचना हुई थी। इस दिन से ही चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्र आरंभ होते हैं। नए वर्ष में हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि सामाजिक कुरीतियों को त्यागकर विकास में भागीदार बनें। (मुख्यमंत्री ने मंदिर में पाठ भी किया।)

CM Yogi Adityanath in Devipatan in Balrampur.
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री ने कहा है कि चैत्र नवरात्र प्रकृति और शक्ति की उपासना का पर्व है। चैत्र नवरात्र से ही नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है। इस समय मौसम में परिवर्तन भी होता है। इसलिए धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी नवरात्र का महत्व है। (गौ सेवा के दौरान मुख्यमंत्री योगी।)

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Devipatan in Balrampur.
- फोटो : amar ujala

उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान देते हुए नवरात्र के धार्मिक अनुष्ठान करने की अपील की है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, मंत्री अनिल राजभर, रवींद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालु, योगेंद्र उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह चौधरी, एके शर्मा ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Devipatan in Balrampur.
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर शक्तिपीठ में दर्शन के लिए आते रहते हैं। नवरात्र के पहले दिन पूजा करने के लिए वह शुक्रवार को ही यहां आ गए थे। यहीं पर रात्रि विश्राम किया और सुबह पूजन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed