{"_id":"5c6a8364bdec222c57233e15","slug":"class-12-student-giving-tribute-to-pulwama-martyr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो दिनों से सोए नहीं, रंग और ब्रश से पुलवामा के शहीदों को दे रहे श्रद्घांजलि, अनूठा है अमन का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों से सोए नहीं, रंग और ब्रश से पुलवामा के शहीदों को दे रहे श्रद्घांजलि, अनूठा है अमन का तरीका
अमित सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Feb 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पुलवामा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलवामा में आतंकी घटना के विरोध में जहां देशभर में विरोध-प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभाएं हो रही हैं, वहीं लखीमपुर खीरी के 12वीं के छात्र अमन सिंह गुलाटी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने का अनूठा तरीका निकाला है। वह शहीदों का पोर्ट्रेट बना रहे हैं। अमन शनिवार शाम सात बजे से जीपीओ पार्क के कोने में अपने लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हैं।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
उनका कहना है कि वह सोमवार तक सभी शहीदों का पोर्ट्रेट बना देंगे। वह शनिवार से सोए नहीं है। उनका कहना है कि जब तक सभी शहीदों का पोर्ट्रेट बन नहीं जाता, तब तक वह ब्रश नहीं छोड़ेंगे। अमन की मदद के लिए उनके रिश्ते के एक बड़े भाई आदेश साथ में हैं। रविवार रात 9.30 बजे तक अमन ने 27 र्पोर्टेट बना लिए थे।
3 of 6
- फोटो : amar ujala
अमन के अनुसार धरना-प्रदर्शन से श्रद्धांजलि देना तो सही है, लेकिन सड़कों पर इससे लगने वाले जाम से आम आदमी को परेशानी हो रही है। इसलिए उन्होंने अलग तरीके से श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है। उनकी तमन्ना है कि वे हर तस्वीर शहीद परिवार के घर खुद पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पुलवामा
- फोटो : amar ujala
विद्यार्थी होने की वजह से कोई आय का साधन नहीं है। इसलिए अगर इसमें किसी की मदद मिल जाए तो वे शहीदों के परिवारों का हाल भी पेंटिंग के माध्यम से बयां कर सकते हैं। 12वीं के छात्र अमन सिंह गुलाटी बीएफए में दाखिला लेकर चित्रकार बनना चाहते हैं। अभी उनकी उम्र 18 साल छह माह है।
विज्ञापन
5 of 6
पुलवामा
- फोटो : amar ujala
अमन के नाम कई उपलब्धियां
अमन ने विभिन्न चित्रकला प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते हैं। अमन के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2016 में अमेरिकी संस्था की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2017 अगस्त में भारतीय जवानों को समर्पित विश्व की सबसे लंबी 880 फीट लंबी राखी बनाई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।