फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैस चूल्हा गोदाम में लगी भीषण आग में खाक हो गए पोती के मुंडन व बेटी की शादी के अरमान

Thu, 02 May 2019 04:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 May 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
child died in fire accident in indira nagar
इंदिरा नगर में आग - फोटो : amar ujala

तीर्थराज सिंह के घर में इस साल दो मांगलिक कार्यक्रम होने थे। इसी महीने की 16 तारीख को पोती का मुंडन होना था। वहीं, दूसरी बेटी की शादी तय हो गई थी। साल के अंत तक शादी करने की तैयारी कर चुके थे, लेकिन अग्निकांड में उनके सारे अरमान राख हो गए। बेटे, बहू, भांजे के साथ बेटी और पोती भी काल के गाल में समा गए। मालूम हो कि इंदिरानगर के तकरोही स्थित राम विहार कॉलोनी फेज-2 में मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। मकान में भरे धुएं से हुए घुप्प अंधेरे में परिवार के लोगों को जान बचाकर घर से निकलने के लिए रास्ता ही नहीं मिला। दम घुटने से घर में मौजूद सभी पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात माह की मासूम भी शामिल है। घर के निचले हिस्से में रसोई गैस चूल्हे का अवैध गोदाम था जबकि ऊपरी हिस्से में परिवार रहता था। गोदाम में लाइटर में भरी जाने वाली गैस के 24 से अधिक कैन भी रखे थे, जिनके फटने से आग भड़क गई।


 

child died in fire accident in indira nagar
इंदिरा नगर में आग - फोटो : amar ujala
तीर्थराज सिंह के घर इस साल दो खुशियां आने वाली थीं। इसकी तैयारी में पूरा परिवार लगा था। बेटे सुमित की सात महीने की बेटी शक्ति उर्फ कीर्ति का मुंडन संस्कार बीकेटी स्थित चंद्रिका देवी मंदिर से होना था। इसकी सूचना रिश्तेदारों को भी दे दी गई थी और खरीदारी भी शुरू हो चुकी थी। कुछ जरूरी काम पड़ने पर तीर्थराज सोमवार को पत्नी के साथ गांव गए थे। इसकी दूसरी रात ही हादसे ने एक झटके में सब तहस-नहस कर दिया। वह बुधवार सुबह परिवारीजनों के साथ लखनऊ पहुंचे।
child died in fire accident in indira nagar
इंदिरा नगर में आग - फोटो : amar ujala

घर की हालात देख आंसू निकलने लगे। पड़ोसियों से बातचीत करते हुए उनके मुंह से निकल पड़ा कि हम क्या सपना देख रहे थे और क्या हो गया। पोती के मुंडन की तैयारी हो रही थी। अचानक भगवान ने हमारी खुशियां क्यों छीन ली। वहीं, वंदना का जिक्र आते ही शब्द निकलने बंद हो गए। खुद को संभालते हुए कहा कि शादी तय कर दी थी। तारीख तय करने के लिए लगातार वर पक्ष से बातचीत चल रही थी। अचानक वंदना ने भी हमारा साथ छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
child died in fire accident in indira nagar
इंदिरा नगर में आग - फोटो : amar ujala
मकान में भरे थे चूल्हे, रबर पाइप व सिलिंडर
क्षेत्राधिकारी गाजीपुर के मुताबिक, कारोबार बड़ा होने के कारण दो जगह गोदाम बनाया गया था। करीब दो हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बने मकान में दो तल थे। भू-तल में तीर्थ राज सिंह का गोदाम था तो ऊपरी हिस्से में परिवार रहता था। यहां परिवार के लिए दो कमरे, ड्राइंगरूम, डाइनिंग हॉल ही था। इसके अलावा बचे हिस्से को भी बतौर गोदाम इस्तेमाल करते थे। यहां चूल्हे के अलावा, रेग्युलेटर, रबर पाइप और लाइटर में भरे जाने वाले गैस सिलिंडर रखे थे।
विज्ञापन
child died in fire accident in indira nagar
इंदिरा नगर में आग - फोटो : amar ujala

एसएसपी ने किया मौके का निरीक्षण
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मौका का मुआयना कर क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया। इसके पहले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उन्होंने तीर्थराज सिंह से बातचीत की। ढांढस बंधाते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed