फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पूजा पर सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष, पूजन में गूंजे छठ माई के गीत, तस्वीरें

Thu, 26 Oct 2017 09:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Oct 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
Chhath pooja celebration in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

पूर्वांचल के महापर्व छठ पर लोगों ने पूजन कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र पांडेय भी अपने दल बल के साथ पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सूर्य को अर्घ्य दिया देकर प्रणाम किया। लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में गोमती के किनारे बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और विधि-विधान से पूजन किया।

Chhath pooja celebration in Lucknow.

सूर्य को अर्घ्य देते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय।

Chhath pooja celebration in Lucknow.

इस महापर्व पर पूजन कर महिलाएं अपने पुत्र व पति की दीर्घ आयु की कामना करती हैं। इसके पहले छोटी छह पर महिलाओं ने बुधवार को देर शाम दूध, खीर, घी-रोटी युक्त अल्पाहार ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जल व्रत की शुरुआत की। (इस मौके पर सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं)

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath pooja celebration in Lucknow.

अब शुक्रवार को सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करेंगी।

विज्ञापन
Chhath pooja celebration in Lucknow.

बृहस्पतिवार दोपहर से ही शहर में लक्ष्मण मेला स्थल समेत राजधानी के तमाम घाटों पर परिवार के साथ जुटना शुरू हुई महिलाओं ने अर्घ्य देने के बाद ही शाम को घर वापसी की। लक्ष्मण मेला मैदान के अलावा कुड़ियाघाट, पक्का पुल घाट, डालीगंज पुल, खाटू श्याम मंदिर घाट, खदरा, गोमतीनगर, आशियाना, कृष्णानगर, तेलीबाग, नीलमथा समेत तमाम इलाकों में लोगों ने घाटों के अलावा अस्थाई इंतजाम कर तालाबों से सूर्यदेव को अर्घ्य दिये।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed