फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गायकों ने मंच पर दिखाया किशोर कुमार का सदाबहार अंदाज, ... लोग बस सुनते ही रह गए

Tue, 06 Aug 2019 10:45 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Aug 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
celebration of birth anniversary of singer kishore kumar in lucknow
समाजसेवियों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

‘रुक जाना ओ जाना हमसे दो बातें करके चली जाना कि मौसम है सुहाना.., ‘जिंदगी हंसने गाने के लिए है पल दो पल....’, ‘ये जवानी है दीवानी...’। सदाबहार गायक किशोर कुमार का सदाबहार अंदाज रविवार को जब मंच पर गायकों ने दिखाया तो सुनने वाले सुनते ही रह गए। मौका था लखनऊ के रवीन्द्रालय में ‘रंगभारती’ की ओर से आयोजित किशोर कुमार की 90वीं जयंती समारोह ‘एक शाम किशोर कुमार के नाम’ का, जिसमें ‘सप्तरंग ऑरकेस्ट्रा’ ने तमाम तरानों से किशोर को याद किया।

celebration of birth anniversary of singer kishore kumar in lucknow
किशोर कुमार की जयंती पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

समारोह के मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने कहा कि 60 वर्षों से श्याम कुमार समाजसेवा से जुड़े हैं, उनका नाम पद्म अवार्ड के लिए भेजा जाना चाहिए। मैं किशोर कुमार की गायकी पसंद करता हूं, इसलिये सुनने के लिए यहां जल्दी चला आया हूं।

celebration of birth anniversary of singer kishore kumar in lucknow
किशोर कुमार की जयंती पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
समारोह के दौरान संस्था की ओर से ‘बलवीर सिंह रंगभारती सम्मान’ गायक रॉबिन भट्टाचार्य, ‘प्रसन्नजित मजूमदार रंगभारती सम्मान’ म्यूजिक अरेंजर गुड्डू श्रीवास्तव और ‘रफीक बावरा रंगभारती सम्मान’ वरिष्ठ हास्य-कलाकार राजेंद्र विश्वकर्मा ‘हरिहर’ को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
celebration of birth anniversary of singer kishore kumar in lucknow
किशोर कुमार की जयंती पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

सम्मान के बाद यहां शानू की एंकरिंग में गायकों अमित कुमार, राबिन, कृष्ण कुमार, पद्मा गिडवानी, जमाल-रूपा तिवारी, स्मृति ने तमाम एकल और युगल गीत सुनाये।

विज्ञापन
celebration of birth anniversary of singer kishore kumar in lucknow
किशोर कुमार की जयंती पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

मौके पर ‘रंगभारती’ के अध्यक्ष श्याम कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed