विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान को बिजनौर के उनके गांव आलमपुरी में बृहस्पतिवार को अंतिम विदाई दी गई। उनकी शवयात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी। ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, लोकेंद्र भैया तुम्हारा नाम रहेगा’ के नारे उनकी शवयात्रा के दौरान लगते रहे। शवयात्रा में सूबे के कई मंत्री, विधायक, सांसदों व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक का अंतिम संस्कार उनके घर के पास खरीदी गई प्लॉट में किया गया। बड़े पुत्र तेजस्व ने उन्हें मुखाग्नि दी।
पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री योगी आज देंगे श्रद्घांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम यात्रा में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय।
अंतिम यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता समेत कई बड़े नेता हुए शामिल।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।
‘जो कहते हैं बहुत तंग करते हैं हम वही हमारी एक शरारत को तरसेंगे...’
जिस दिन बंद कर लीं हमने आंखें, कई आंखों से उस दिन आंसू बरसेंगे, जो कहते हैं के बहुत तंग करते हैं हम, वही हमारी एक शरारत को तरसेंगे...यह शेर बिजनौर के नूरपुर से भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह ने 6 फरवरी 2018 को अपने कुछ खास मित्रों और करीबियों को व्हाट्स एप पर पोस्ट किया था। इसमें पुलिस इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्र भी शामिल हैं।
इसे संयोग ही कहेंगे कि शेर में जो पंक्ति हैं, कुछ वैसा ही घटित हो गया। सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। जब प्रभारी निरीक्षक को इस हादसे की जानकारी मिली तो उन्हें असहनीय पीड़ा हुई है। उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट पर भाजपा विधायक द्वारा किया व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीन शाट पोस्ट करते हुए अपनी पीड़ा को शब्दों के जरिये बयां भी किया है।
लोकेंद्र सिंह की लखनऊ में हो रही यूपी इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए जाते वक्त सीतापुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। अब सिर्फ उनकी यादें हैं। उन्हीं यादों को नखासा के थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्र अपने दिल में संजोए हुए हैं।