चिनहट थाना क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार रात एक आईएएस अफसर के बेटे-बहू के घर धावा बोला। इंटरलॉक काटकर घर में घुसे और दंपती को नशीले स्प्रे से बेहोश किया। नगदी, गहने व कीमती सामान बटोरने के बाद दरवाजा बाहर से बंद करके निकले। पोर्टिको में खड़ी कार भी ले उड़े। वारदात अंजाम देने के दौरान चोरों ने किचन में रखा दो लीटर दूध भी पी डाला।
आईएएस अफसर के बेटे-बहू को बेहोश कर लाखों की चोरी, तस्वीरें
पुलिस के मुताबिक, गोमतीनगर विस्तार में एक वरिष्ठ आईएएस अफसर का बेटा निशांत रुद्र वन विभाग में कार्यरत अपनी पत्नी रेनू सिंह व परिवार के साथ रहता है। मंगलवार रात 11:30 बजे निशांत और रेनू बेडरूम में चले गए। निशांत की सलहज दो बच्चों के साथ प्रथम तल पर कमरे में सो रही थी।
देर रात बदमाशों घर पर धावा बोला। कटर से इंटरलॉक काटकर चोरों ने घर में रखी सेफ व लॉकर खंगाले। उसमें से चार लाख से अधिक के गहने, रेनू की पर्स से छह हजार रुपये व अन्य कीमती सामान बटोरा। इससे पहले बदमाशों ने बेडरूम में जाकर नशीले स्प्रे से निशांत व रेनू को बेहोश कर दिया।
इत्मीनान से वारदात अंजाम देने के दौरान चोरों ने किचन में रखा दो लीटर दूध पी डाला। नगदी व गहने लेकर निकले बदमाशों ने बाहर से कुंडी लगाई और पोर्टिको में खड़ी निशांत की इंडिका कार स्टार्ट की। उसे लेकर फरार हो गए। (वारदात के बारे में जानकारी देता गृहस्वामी।)
निशांत का कहना है कि बुधवार सुबह 6:15 बजे जागा तो सिर में दर्द हो रहा था। सामान बिखरा देख रेनू को जगाया। बच्चों के कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। कमरा बाहर सेबंद होने पर उसने प्रथम तल पर सो रही सलहज व बच्चों को आवाज लगाई।