फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी सरकार के चौथे बजट में युवाओं के लिए होगा बड़ा एलान, हर महीने 2500 रुपये देने की तैयारी

Sun, 16 Feb 2020 07:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Feb 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Big Announcement in Uttar Pradesh Budget.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

किसान कर्जमाफी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और बेटी कल्याण के बाद योगी सरकार अब नौजवानों पर मेहरबान हो सकती है। 18 फरवरी को पेश होने जा रहे योगी सरकार के चौथे बजट में युवाओं की नौकरी से लेकर स्वरोजगार संबंधी योजनाओं पर फोकस रहने की उम्मीद है।



वित्त वर्ष 2020-21 के यूपी के बजट में युवाओं से संबंधित कई योजनाओं के एलान की तैयारी है। बजट में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए इंटर्नशिप स्कीम का एलान होगा।

Big Announcement in Uttar Pradesh Budget.
- फोटो : अमर उजाला

छह महीने से साल भर तक 2,500 रुपये प्रतिमाह नकद और इसके बाद प्लेसमेंट दिलाने की योजना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाल में गोरखपुर में इस स्कीम का एलान कर चुके हैं। इसे बजट में शामिल कर लिया गया है। इस बजट की यह सबसे आकर्षक स्कीम हो सकती है।

5 लाख करोड़ से अधिक हो सकता है आकार : प्रदेश सरकार का वित्त वर्ष 2020-21 का बजट 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। हालांकि, केंद्र सरकार के बजट से यूपी की हिस्सेदारी कम होने का असर इसमें दिख सकता है।

Big Announcement in Uttar Pradesh Budget.
- फोटो : amar ujala

युवाओं को पास में ही पसंद की पढ़ाई, नौकरी पर जोर
- अलीगढ़, आजमगढ़ व सहारनपुर में राज्य विवि, गोरखपुर में आयुष विवि तथा नोएडा में पुलिस फोरेंसिक विवि और नोएडा में ही राष्ट्रीय कौशल विकास विवि का एलान संभव।
- केंद्र की मदद से 10 और नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए बजट की व्यवस्था तय मानी जा रही है। अटल चिकित्सा विवि को भी रफ्तार मिलेगी।
- श्रमिकों के बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मंडल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालयों का शिलान्यास हो चुका है। इसके लिए बजट दिया जाएगा।
- तहसील स्तर पर आईटीआई की स्थापना के लिए भी बजट तय माना जा रहा है। वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन योजनाओं से युवाओं को घर के पास ही अपनी पसंद की शिक्षा, नौकरी और रोजगार के अवसर मिलेंगे। अभिभावकों का खर्च कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Announcement in Uttar Pradesh Budget.
- फोटो : amar ujala

कर्नाटक की तर्ज पर प्लेसमेंट हब बनेगा
पढ़े-लिखे बेरोजगारों के लिए कर्नाटक की तरह प्लेसमेंट हब बनाने का प्रस्ताव है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, सेवायोजन व तकनीकी शिक्षा से पढ़ाई करने वाले बच्चों को एक ही प्लेटफॉर्म से प्लेसमेंट दिलाने की व्यवस्था होगी। यहां से जिन्हें नौकरी दिलाई जाएगी, वे काम कर रहे हैं या नहीं, इसकी एक साल तक ट्रैकिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Big Announcement in Uttar Pradesh Budget.
- फोटो : amar ujala
योगी सरकार के बजट मं अब तक फोकस
पहला : किसान
वित्त वर्ष 2017-18 के बजट में किसान केंद्र में थे। सरकार ने किसानों की ऋणमाफी पर फोकस किया।

दूसरा : इन्फ्रास्ट्रक्चर
वर्ष 2018-19 के बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर व छोटे-मझोले उद्योगों पर फोकस रहा। एक साथ बुंदेलखंड व गोरखपुर लिंक नए एक्सप्रेस-वे का एलान हुआ। पूर्वांचल व लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर काम पहले से ही चल रहा था। एमएसएमई के लिए ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना लॉन्च की गई।

तीसरा : महिलाएं
2019-20 में सरकार ने महिलाओं और बेटियों पर फोकस बढ़ाया। ‘कन्या सुमंगला योजना’ सबसे बड़ी योजना के रूप में सामने आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed