फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाराबंकी परिवार आत्महत्या केस: सुसाइड नोट में लिखी आखिरी इच्छा, लावारिस में कराना अंतिम संस्कार

Wed, 15 Jul 2020 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Jul 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
barabanki family SUICIDE CASE Last wish written in suicide note, to be cremated in unclaimed
barabanki family SUICIDE - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी शहर की आवास विकास कॉलोनी के एक मकान में मंगलवार को ललित किशोर गौड़ (40) उनकी पत्नी प्रीति (33), पुत्र प्रेम (12) और अकृत (8) के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ एसपी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। 

 
barabanki family SUICIDE CASE Last wish written in suicide note, to be cremated in unclaimed
बाराबंकी में परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की - फोटो : अमर उजाला
पड़ताल में कमरे से सुसाइड नोट व वीडियो क्लिप मिली। उससे पारिवारिक संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि आर्थिक तंगी व पारिवारिक विवाद से परेशान होकर दंपती ने बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना आवास विकास कॉलोनी स्थित गजेंद्र सिंह के मकान में हुई। 
 
barabanki family SUICIDE CASE Last wish written in suicide note, to be cremated in unclaimed
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस मकान के प्रथम तल पर किराए पर रहने वाले मऊ निवासी ललित किशोर गौड़ और उनकी पत्नी प्रीति, पुत्र प्रेम और अकृत के शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटके मिले।  ललित व उनकी पत्नी प्रीति का शव कमरे में अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके थे। दोनों बेटों का शव आंगन व किचन के पास बालकनी में फंदे से लटके थे। दोनों बच्चों के पैर कपड़े से बंधे थे। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि दोनों बच्चों की गला दबाकर मारने के बाद उनके शव लटकाए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
barabanki family SUICIDE CASE Last wish written in suicide note, to be cremated in unclaimed
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को घटनास्थल की जांच में कमरे में एलईडी टीवी में एक पेन ड्राइव लगी मिली। अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट टीवी की स्क्रीन पर चस्पा मिला है।
विज्ञापन
barabanki family SUICIDE CASE Last wish written in suicide note, to be cremated in unclaimed
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भाई से तीन दिन पहले फोन पर हुआ था विवाद
घटना की छानबीन के बाद शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि ललित किशोर गौड़ का भाई शोभित गौड़ व मां से पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद था। भाई से तीन दिन पहले ललित का मोबाइल फोन पर काफी विवाद हुआ था। ऐसी जानकारी ललित के पास मिले कागजात से मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed