फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलरामपुर: ब्लास्ट ने मचाई तबाही, तीन किमी तक पहुंची धमाके की आवाज सुनकर दहले लोग, आसमान में धुएं का गुबार

Tue, 08 Sep 2020 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Sep 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
balrampur blast news Three km reached blast sounded in Balrampur created havoc see photos
विस्फोट - फोटो : amar ujala
बलरामपुर नगर के मोहल्ला गदुरहवा में घर के अंदर पटाखे में अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई और दो महिलाएं जख्मी हो गईं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के करीब 24 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कई अन्य मकानों की छतों में दरार पड़ गई तथा खिड़कियों में लगे शीशे भी टूट गए। 
balrampur blast news Three km reached blast sounded in Balrampur created havoc see photos
सिलेंडर फटने से मकानों के परखच्चे उड़े - फोटो : amar ujala
आसमान में धुएं का गुबार दिखने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। तीन किलोमीटर तक के लोग धमाके की आवाज सुनकर दहल गए। वहीं मकान मालिक का कहना है कि विस्फोट रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ है। पुलिस भी थोड़ी देर तक मकान मालिक की बात मानकर एसपी के साथ-साथ लोगों को गुमराह करती नजर आई। हालांकि मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि विस्फोट अवैध रूप से रखे पटाखों से हुआ है।

 
balrampur blast news Three km reached blast sounded in Balrampur created havoc see photos
विस्फोट - फोटो : amar ujala
मोहल्ला गदुरहवा निवासी अकरम के घर सोमवार सुबह अचानक हुए धमाके ने बड़ी तबाही मचाई। धमाके की चपेट में आकर पड़ोसियों के करीब 24 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अकरम के यहां ननिहाल में आए ग्राम समगरा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती निवासी भांजे ननकन अली (18) की मौके पर ही मौत हो गई। ननकन का शव धमाके के बाद घर से दूर जाकर पड़ोसी के घर में गिरा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
balrampur blast news Three km reached blast sounded in Balrampur created havoc see photos
विस्फोट - फोटो : amar ujala
अकरम की भाभी सुगरा बेगम (50) व भतीजी रूबी (20) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए। धुएं का बड़ा गुबार आसमान में दिखने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। कई मकानों की छतों व दीवारों में दरार पड़ गई तो कई के खिड़कियों के शीशे टूट गए। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम डॉ. नागेन्द्र नाथ, सीओ सिटी मनोज कुमार यादव व नगर कोतवाल राजित राम को अकरम ने बताया कि नाश्ता बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट हुआ है। 
 
विज्ञापन
balrampur blast news Three km reached blast sounded in Balrampur created havoc see photos
विस्फोट - फोटो : amar ujala
इसे सिलेंडर विस्फोट मानकर प्रेस रिलीज भी जारी कर दी गई। मौके पर पहुंचे एसपी देवरंजन वर्मा ने जब निरीक्षण किया तो उन्हें बारूद की गंध मिली। एसपी ने बताया कि मकान मालिक अकरम पटाखे का लाइसेंसधारी व्यापारी है। इसने बिजलीपुर में किराए का गोदाम ले रखा है। बीते दिनों गोदाम मालिक से विवाद हो गया तो अकरम ने कुछ पटाखा अवैध तरीके से घर में लाकर रख दिया। इसी से विस्फोट होने के बाद घटना हुई है। मौके पर फोरेंसिक टीम गहनता से छानबीन कर रही है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed