{"_id":"60f7c7038ebc3e72f86dfcdc","slug":"bakreed-celebration-in-lucknow-and-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बकरीद की धूम: मस्जिदों में 50-50 के समूह में पढ़ी गई नमाज, ईदगाह पर बधाई देने पहुंचे उप मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद की धूम: मस्जिदों में 50-50 के समूह में पढ़ी गई नमाज, ईदगाह पर बधाई देने पहुंचे उप मुख्यमंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:47 PM IST
सार
कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मस्जिदों में 50-50 लोगों को ही नमाज पढ़ने की इजाजत दी गई थी। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में पूरे उत्साह के साथ बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। शिया व सुन्नी मुसलमानों ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए 50-50 के समूह में ईद-उल-अज़हा की नमाज पढ़ी और फिर एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।
बता दें कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मस्जिदों में 50-50 लोगों को ही नमाज पढ़ने की इजाजत दी गई थी। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
लखनऊ में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा बकरीद की बधाई देने के लिए ईदगाह पहुंचे। इसके पहले, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ईद-उल-अजहा का पर्व त्याग और बलिदान के प्रति आदर व्यक्त करने वाला पर्व है। ऐसे पर्वों के माध्यम से सभी को खुशियां बांटने की प्रेरणा लेनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत सभी लोग ईद-उल-अजहा का पर्व कोविड बचाव के नियमों का पालन करते हुए ही मनाएं।
मुख्यमंत्री ने बधाई संदेश में कहा है कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार सभी को मिलजुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कोविड-19 संक्त्रस्मण के मद्देनजर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर पर ही नमाज़ पढ़ने और ईद-उल-अज़हा का त्योहार मनाने की अपील की है।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मौलाना कल्बे जव्वाद ने अपने घर पर नमाज पढ़ी।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की ईदगाह पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bakreed
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की ईदगाह मस्जिद पर नमाज पढ़ते मुस्लिम समाज के लोग।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।