फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepotsav: भव्य दीपोत्सव के लिए अयोध्या सज धजकर तैयार, अब प्रभु के आगमन की प्रतीक्षा, तस्वीरें

Wed, 30 Oct 2024 08:25 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Oct 2024 08:25 AM IST
सार

अयोध्या दीपोत्सव के लिए तैयार है। लंका विजय के बाद प्रभु के मां सीता व लक्ष्मण के साथ अयोध्या आगमन की सूचना से अयोध्या चमक रही है।

विज्ञापन
Ayodhya is prepare for deepotsav.
- फोटो : amar ujala

अवधपुरी प्रभु आवत जानौ, भई सकल सोभा खानि... रामचरित मानस में वर्णित लंका विजय के बाद प्रभु के मां सीता व लक्ष्मण के साथ अयोध्या आगमन की सूचना से अयोध्या चमक रही है। बुधवार को इसका साक्षी बनने लिए रामनगरी सज-धजकर तैयार है। चारों तरफ खुशी का माहौल है। सभी लोग अब प्रभु के आगमन की प्रतीक्षा में हैं।



बुधवार को हेलीकॉप्टर से प्रभु राम, मां सीता और लक्ष्मण के स्वरूप पवित्र सरयू के तट पर अवतरित होंगे। वशिष्ठ के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम-सीता लक्ष्मण की अगवानी करेंगे तो कार्यक्रम की अध्यक्षता कर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल प्रभु राम के स्वागत की पलक पांच बिछाए बेसब्र नजर आएंगी।

Trending Videos
Ayodhya is prepare for deepotsav.
- फोटो : amar ujala

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत समेत योगी कैबिनेट के तमाम मंत्री, जनप्रतिनिधि और साधु-संत भी इस पल के गवाह होंगे। स्वागत में अवध विवि समेत विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी जहां राम की पैड़ी पर 25 लाख लाख दीप जलाएंगे। वहीं अयोध्यावासी भी अपने घरों में दीप जलाकर इस खुशी में शामिल होंगे।

Ayodhya is prepare for deepotsav.
- फोटो : amar ujala

त्रेतायुग जैसी अयोध्या की कल्पना रामनगरी में आकार ले रही है। बुधवार की शाम पूरी नगरी दीपमय हो राक्षसों का संहार करके लौटे प्रभु राम के आगमन की खुशी मनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya is prepare for deepotsav.
- फोटो : amar ujala
सड़कों-गलियों में तोरण द्वार और पताकाएं, दरवाजों स्वास्तिक और सीता-राम के चित्र उकेरे गए हैं। 
विज्ञापन
Ayodhya is prepare for deepotsav.
- फोटो : amar ujala
मठ-मंदिर, चौक चौराहों, पार्कों, मलिन, दलित बस्तियों सहित पौराणिक कुंडों को भी रोशनी से सराबोर किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed