फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 मार्च से खरमास शुरू, नव संवत्सर में बंपर शादियां, मिलेंगे 112 मुहूर्त

Thu, 14 Mar 2019 12:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Mar 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
auspicious date for marriage in 2019
डेमो
बैंड, बाजा और बारात का शोर 15 मार्च से खरमास शुरू होते ही थम जाएगा, जो करीब एक माह तक थमा रहेगा। सूर्य 15 मार्च से मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके चलते खरमास शुरू हो जाएगा। यह मध्य अप्रैल तक रहेगा। तब तक शादी विवाह आदि शुभ कार्यों पर ब्रेक लगा रहेगा। इसके बाद नव संवत्सर में ही शादी विवाह के मुहूर्त मिलने शुरू होंगे।
auspicious date for marriage in 2019
डेमो

ज्योतिषियों के मुताबिक इस बार नव संवत्सर में करीब 112 वैवाहिक लग्न मिल रही हैं। आचार्य प्रदीप ने बुधवार को बताया कि 15 मार्च की सुबह से सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके चलते अगले एक माह तक खरमास रहेगा। सारे शुभ काम रुक जाएंगे। उसके बाद नव संवत्सर में खरमास समाप्त होने के बाद 15 अप्रैल से ही शादी विवाह के मुहूर्त मिलेंगे। उन्होंने बताया कि चूंकि इस बार शुक्र और गुरु अस्त का संयोग उन समय अवधि में ही हो रहा है, जिस समय या तो देव सोये होेंगे या खरमास चल रहा होगा। ऐसे में विवाह आदि के लिए काफी लंबे समय बाद पूरे नव हिंदू संवत्सर में 112 शादी विवाह के मुहूर्त मिल रहे हैं।

auspicious date for marriage in 2019
डेमो
शादी विवाह के मुहूर्त
अप्रैल : 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 26
मई : 1, 2, 6, 7, 8, 12, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 28, 29 और 30
जून : 4, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 24, 25, 26, 27 और 30
जुलाई : 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10 और 11

 
विज्ञापन
विज्ञापन
auspicious date for marriage in 2019
डेमो
- इसके बाद 12 जुलाई से देवताओं के शयन के चलते विवाह आदि रुकेंगे।
- 8 नवंबर को देवताओं के जागने के बाद फिर से शादी विवाह के शुरू होंगे।

 
विज्ञापन
auspicious date for marriage in 2019
डेमो - फोटो : डेमो
नवंबर : 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 28, 29 और 30
दिसंबर : 5, 6, 7, 11 और 12
जनवरी, 2020 : 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29, 30 और 31
फरवरी : 3, 4, 5, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 25, 26 और 27
मार्च : 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और 13

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed