लखनऊ महोत्सव में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल दीर्घा व अटल गांव बनाया गया है। अटल दीर्घा में पूर्व प्रधानमंत्री के संपादन में निकली पत्रिकाओं से लेकर देशहित में लिए गए उनके निर्णयों का उल्लेख था, जिससे लखनवी रूबरू हुए।
2 of 6
अटल गांव
- फोटो : amar ujala
इतना ही नहीं अटल गांव में कला, संस्कृति और विज्ञान का संगम देखने को मिला। यहां ग्रामीण परिवेश से करीबी बढ़ाने का मौका मिला। दर्शकों को सबसे ज्यादा आकर्षित अटल गांव ने किया।
3 of 6
अटल गांव
- फोटो : amar ujala
यहां किसी ने खेत की रखवाली कर रहे किसान के साथ फोटो खिंचवाई तो किसी को गावं की झलक देता मचान पसंद आया।
4 of 6
अटल गांव
- फोटो : amar ujala
परिसर में जगह-जगह झोपड़ियां बनाकर लालटेन टांगी गई थी। इनके अंदर बैठकर भी खूब फोटो खिंचवाई गई। प्राचीन कुआं, बैल गाड़ी व चौपाल स्थल भी आकर्षक का केंद्र रहा।
5 of 6
अटल गांव
- फोटो : amar ujala
गांव में ग्रामीण मॉडल भी पेश किया गया, जिसमें सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, इज्जत घर समेत अन्य योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया है।