फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवेक हत्याकांड पर अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी से बिफरीं पीड़ित कल्पना, दिया ये जवाब

Sun, 30 Sep 2018 03:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 30 Sep 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal tweet on the issue of vivek tiwari murder case
kalpana tiwari - फोटो : amar ujala
एपल के मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या का मामला अब राजनीतिक रूप से तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जातिवाद को लेकर किए गए ट्वीट का विवेक की पत्नी कल्पना ने कुछ ऐसे जवाब दिया।


दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि 'एक बेगुनाह हिन्दू को दिनदहाड़े गोली मार दी। उनके हत्यारे से थाने में बैठाकर कर प्रेस कांफ्रेंस करवाते हो। आपका मंत्री उनको अपराधी घोषित करता है। उनके लिए जब हम न्याय मांगते हैं तो भाजपा वाले कहते हैं हमारी ओछी सोच है?'
 
arvind kejriwal tweet on the issue of vivek tiwari murder case
kejriwal

इस मुद्दे पर विवेक की पत्नी कल्पना ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने मुझे फोन कर सहानुभूति जताई। उन्होंने आश्वासन दिया कि हम हर तरह से आपकी मदद के लिए तैयार हैं। कल्पना ने आगे ये कहा कि सहानुभूति देना तो ठीक है लेकिन इस मामले को जातिवाद से जोड़ना बहुत ही गलत है। कल्पना ने कहा कि ये जातिवाद का मामला नहीं है, आखिर केजरीवाल इतने जिम्मेदार होकर ये बात कैसे कह सकते हैं। कल्पना तिवारी ने आगे प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार में जातिवाद को कभी बढ़ावा नहीं मिला है। हर वर्ग हर तबके को बराबर का हक मिला है।

arvind kejriwal tweet on the issue of vivek tiwari murder case
घटनास्थल पर जांच करती एसआईटी की टीम। - फोटो : amar ujala

वहीं, विवेक के परिवार से मिलकर लौटे एडीजी लखनऊ राजीव कृष्ण का कहना है कि विवेक के परिवार को 24 घंटे सुरक्षा दी जाएगी और परिवार द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर के आधार पर एसआईटी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर परिवार ने चाहा तो सीबीआई जांच भी की जाएगी।

मामले में आईजी सुजीत पांडेय के नेतृत्व में बनाई गई एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। रविवार दोपहर एसआईटी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। यहां घटना को नाट्य रूप से फिर से दोहराया (सीन रिक्रिएशन) जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
arvind kejriwal tweet on the issue of vivek tiwari murder case
kalpana tiwari - फोटो : amar ujala

आईजी ने बताया कि क्राइम सीन एरिया की बैरिकेडिंग कर टीम हर पहलुओं पर बारीकी से नजर रख रही है। कहा कि हम घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर रहे हैं। यहां से हमें जो भी सबूत के तौर पर चीजें मिल रही हैं, हम उसे एकत्रित कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एसआईटी के सहयोग के लिए हमने फोरेंसिक साइंस के एक्सपर्ट को भी साथ रखा है। बताया कि बैलिस्टिक एक्सपर्ट्स की भी हमें काफी जरूरत पड़ेगी, इसलिए उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है। गोली किस एंगल से चली, कहां और कैसे चलाई गई, इन सवालों के जवाब बैलिस्टिक विशेषज्ञ ही दे सकते हैं।

विज्ञापन
arvind kejriwal tweet on the issue of vivek tiwari murder case
विवेक तिवारी - फोटो : amar ujala

आईजी ने कहा कि वारदात में शामिल गाड़ियां, विवेक की एसयूवी और पुलिस की बाइक की भी जांच फोरेंसिक और बैलिस्टिक विशेषज्ञ करेंगे।

उधर, पीड़ित परिवार से मिलने के लिए एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्ण, एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ विवेक के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली और मदद का पूरा भरोसा दिलाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed