फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीसीएस परीक्षाः दो सौ नंबर का साक्षात्कार अब 100 का, जानें- क्या कहते हैं अभ्यर्थी

Wed, 18 Oct 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Oct 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
applicants on interview marks in up pcs exam
इंटरव्यू - फोटो : logo
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली पीसीएस परीक्षा में साक्षात्कार के नंबर कम किए जाने का ज्यादातर स्टूडेंट्स ने स्वागत किया है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी तथा सही अभ्यर्थी चुनकर आगे जाएंगे। पीसीएस परीक्षा में अभी तक 200 नंबर का साक्षात्कार होता था, जिसे घटाकर अब 100 नंबर का कर दिया गया है। विद्यार्थियों ने नंबर कम करने पर कुछ इस तरह अपने विचार व्यक्त किए--
applicants on interview marks in up pcs exam
अनुष्का - फोटो : amar ujala
साक्षात्कार के नंबर कम होने से घूसखोरी पर रोक लगेगी। घूस देकर कम काबिल अभ्यर्थी चुन लिया जाता है जबकि काबिल अभ्यर्थी बाहर रह जाता है। इसलिए अब होनहारों को इसका सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। सरकार का यह एक अच्छा कदम है।- अनुष्का, छात्रा, बीए
applicants on interview marks in up pcs exam
अनुपम राय - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का यह अच्छा कदम है। साक्षात्कार के नंबर कम से कम होने चाहिए। इससे धांधली की आशंका कम हो जाती है। अभ्यर्थी का ज्ञान तो लिखित परीक्षा से जांच ही लिया जाता है। साक्षात्कार में नंबर कम ही होने चाहिए।- अनुपम राय, छात्र, एमएससी जियोलॉजी,
विज्ञापन
विज्ञापन
applicants on interview marks in up pcs exam
सदफ मंजूर
साक्षात्कार ही किसी की योग्यता तय करने का अंतिम पैमाना नहीं है। व्यक्ति की असली क्षमता लिखित परीक्षा के आधार पर ही परखी जा सकती है। साक्षात्कार के आधार पर केवल व्यक्तित्व और आपकी बोलने की क्षमता ही परखी जा सकती है। - सदफ मंजूर,छात्रा, बीए
 
विज्ञापन
applicants on interview marks in up pcs exam
अर्चित रावत - फोटो : amar ujala
साक्षात्कार में अभ्यर्थी अपनी वाकपटुता से कुछ देर केे लिए अपने को ज्यादा काबिल साबित कर सकता है, लेकिन असलियत में काबिलियत तभी मानी जाएगी जबकि उसने लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया हो। इसलिए सरकार का यह कदम सराहनीय है। - अर्चित रावत, छात्र, बीकॉम



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed