फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah targets rahul gandhi in raebareli.

वोट बैंक न खिसक जाए, इसलिए राहुल गांधी नहीं मांग रहे माफी: भगवा आतंकवाद पर अमित शाह

Sun, 22 Apr 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Updated Sun, 22 Apr 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
amit shah targets rahul gandhi in raebareli.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भगवा आतंकवाद के नाम पर बदनाम करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। रायबरेली के जीआईसी मैदान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली में शाह ने कहा कि मक्का मस्जिद ब्लास्ट पर हैदराबाद के एनआईए कोर्ट का फैसला आने के बाद राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। पर, वोट बैंक खिसकने के डर से फैसले के चार दिन बाद भी वे माफी नहीं मांग रहे।

विज्ञापन


राहुल जहां-जहां जाएंगे वहां-वहां जनता उनसे भगवा आतंकवाद के नाम पर हिंदुओं और हिंदू संस्कृति को बदनाम करने के लिए माफी की मांग करेगी। आखिर राजनीति की गिरावट की भी कोई सीमा होती है। राहुल राजनीति को कितने निचले पर ले जाएंगे। इसकी सीमा तय करें।
विज्ञापन


सत्य को कोई छिपा नहीं सकता
कांग्रेस की सरकार के समय असीमानंद सहित अन्य लोगों पर मक्का मस्जिद में बम ब्लास्ट का आरोप लगा था। उस समय राहुल गांधी, तत्कालीन गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद का नाम देकर हिन्दू संस्कृति को बदनाम करने का घिनौना अभियान चलाया था। शाह ने कहा कि शायद राहुल को यह पता नहीं है कि देश में कानून का राज है। किसी को गलत फंसाओगे तो वह कुछ दिन बाद बेदाग निकलकर बाहर आ जाएगा। सत्य को कोई नहीं छिपा सकता। राहुल बाबा भी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली के विकास पर कांग्रेस कठघरे में

amit shah targets rahul gandhi in raebareli.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रायबरेली को देखकर लगता ही नहीं कि यहां के लोगों ने वर्षों देश की सत्ता चलाने वालों को चुनकर भेजा। देश में विकास का दावा करने वाली कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि रायबरेली में विकास क्यों नहीं हुआ। सपा-बसपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन पार्टियों की सरकारों में भी विकास नहीं हुआ। जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है, तब से तेजी से विकास हुआ। गुंडई और खराब कानून-व्यवस्था के लिए बदनाम प्रदेश से गुंडे पलायन करने लगे हैं। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश विकास कर रहा है। किसानों को धान, गेहूं, गन्ना आदि का समर्थन मूल्य पहले से बेहतर मिल रहा है। सड़कों की मरम्मत कराई गई। गरीबों को एलपीजी सिलेंडर दिए गए। घरों में प्रसाधन बनवाए गए।


चार वर्ष में मॉडल सिटी
शाह ने लोगों का आह्वान किया कि वे भाजपा का साथ दें। चार वर्ष बाद जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे तब रायबरेली एक आदर्श लोकसभा क्षेत्र (मॉडल सिटी) के रूप में विकसित होगा और यूपी देश का नंबर वन राज्य होगा। उन्होंने कहा कि अभी देश के 20  प्रदेशों में भाजपा की सरकार है, 16 मई को कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने के साथ यह आंकड़ा 21 पर पहुंच जाएगा। अमित शाह ने कहा कि भाजपा यहां पर परिवारवाद को खत्म कर विकासवाद को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed