लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर एक पीली साड़ी वाली महिला अधिकारी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। फेसबुक से लेकर वाट्सएप हर जगह बस इसी महिला की चर्चा हो रही है। यूपी के देवरिया जिले की रहने वाली इस महिला चुनाव अधिकारी का नाम रीना द्विवेदी है। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने हाल ही में मिले इस स्टारडम के बारे में अपने अनुभव साझा किए।
फिल्मी ऑफर से लेकर मीडिया सेंसेशन तक के सवालों पर क्या बोलीं पीली साड़ी वाली महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में यहां लगी वायरल हुई पीली साड़ी वाली इलेक्शन ऑफिसर की ड्यूटी
अमर उजाला से हुई खास बातचीत में रीना द्ववेदी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी लखनऊ से 40 किलोमीटर आगे नगराम गांव के पोलिंग बूथ पर लगी थी। यहीं से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने का सिलसिला शुरू हुआ। दरअसल, किसी ने ड्यूटी पर पहुंची रीना द्विवेदी की तस्वीरें खींची और उन्हें सोशल मीडिया पर डाल दिया। जैसे ही रीना द्विवेदी की तस्वीरें सोशल मीडिया सेंसेशन बनी उन्हें फोन कॉल्स आना शुरू हो गए। इस पर उनके परिचित उन्हें बधाई देने लगे। हालांकि रीना बताती हैं कि वह इस प्रकरण से शुरुआत में घबरा गई थीं लेकिन बाद में इसे पॉजिटिव नजरिए से लिया गया।
रीना द्ववेदी से जब पूछा गया कि अगर उन्हें फिल्मी जगत से ऑफर मिलता है तो वह क्या फैसला लेंगी तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल मैंने इसबारे में सोचा नहीं है लेकिन अगर भविष्य में ऐसा कोई ऑफर मिलता है तो मैं इसके बारे में सोचूंगी।
रीना द्विवेदी ने इंटरनेट सेंसेशन बनने के बाद जीवन में आए बदलाव को लेकर कहा कि जब से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं तब से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आ गया है। अब उन्हें रोजाना अनगिनत फोन और संदेश आ जाते हैं जिनका जवाब देते-देते वह खुद भी थक जाती हैं। रीना कहती हैं कि कभी-कभी तो फोन पर मिले संदेशों का जवाब देते-देते दिन से शाम ढल जाती है। अब पूरे दिन का शेड्यूल बीजी चल रहा है।
इंटरनेट सेंशेसन बनने की खबर आपको कैसे पता चली
जब रीना द्विवेदी से सवाल किया गया कि इंटरनेट सेंशेसन बनने की खबर आपको कब मिली तो उन्होंने बताया कि 5 मई को मेरी तस्वीर खींची गई थी और अगले ही रोज जब मैं मतदान प्रक्रिया पूरी कर रही थी तो उस बीच मेरे जानने वालों के फोन आने लगे। उन्होंने बताया कि आपकी तस्वीर अखबारों में आई है और आप बेहद अच्छी लग रही हैं। इस तरह मुझे इस बात की खबर हुई।