फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव में जीत के लिए धर्म और विकास का कॉकटेल जरूरी : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Wed, 20 Jun 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Jun 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
 akhilesh yadav speaks on alliance for 2019 election.
- फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में सीट बंटवारे को लेकर उठे विवाद पर बयान दिया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वह किसी भी समझौते के लिए तैयार हैं। सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है।



उन्होंने कहा कि वे अपने सहयोगियों को सीटों को लेकर निराश नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरविंद केजरीवाल से उनकी बात हो चुकी है और कांग्रेस का भी हम समर्थन करते हैं।

 akhilesh yadav speaks on alliance for 2019 election.

मंगलवार को दिल्ली पहुंचे अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को टेलीफोन पर जन्मदिन की बधाई दी। बुधवार को सपा अध्यक्ष विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। अखिलेश ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उनकी कोशिश सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर चलने की होगी। अखिलेश ने पहले बयान दिया था कि आम चुनाव में कांग्रेस को यूपी में दो सीट से ज्यादा नहीं दी जा सकती।

 

 akhilesh yadav speaks on alliance for 2019 election.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ विकास के आधार पर चुनाव नहीं जीते जा सकते। जीत के लिए विकास और धर्म का कॉकटेल जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 akhilesh yadav speaks on alliance for 2019 election.

उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा है, तब तक हिंदुत्व मुद्दा बना रहेगा। जो हमें हिंदू नहीं मानते उन्हें दिखाएंगे कि हम कितने हिंदू हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed