फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

... तो इस वजह से अटकी है पर्यटकों को ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू कराने की हवाई सैर योजना

Mon, 02 Jul 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jul 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
air tourism plan stucked because of delay heliped construction
- फोटो : डेमो
पर्यटन विभाग ने इमामबाड़े, रूमी दरवाजा, सतखंडा, रेजिडेंसी, छतर मंजिल और ऐसी ही ऐतिहासिक धरोहरों से पर्यटकों को रूबरू कराने के लिए एयर टूरिज्म की योजना बनाई है।
air tourism plan stucked because of delay heliped construction
- फोटो : डेमो

हेलीकॉप्टर से पर्यटकों को लखनऊ दर्शन कराने का खाका तैयार किया है, लेकिन हेलिपैड की व्यवस्था नहीं हो पाने से योजना अटकी हुई है। जनेश्वर मिश्र पार्क, कल्ली पश्चिम के बाद अधिकारी कुकरैल में हेलिपैड बनाने के प्रयासों में जुटे हैं। लखनऊ ऐतिहासिक धरोहरों का गढ़ है। यहां सालाना 49.29 लाख पर्यटक आते हैं। इन पर्यटकों को नई सुविधाएं देने के लिए पर्यटन विभाग लगातार नई योजनाएं तैयार कर रहा है।

air tourism plan stucked because of delay heliped construction
डेमो
इसी क्रम में एयर टूरिज्म का खाका तैयार किया गया था। इसके तहत लखनऊ में हेलीकॉप्टर राइड कराने की तैयारियां जोर शोर से शुरू की गईं। हेलीकॉप्टर राइड पहले महाराष्ट्र में होती थी, उसी तर्ज पर लखनऊ में इसे शुरू करवाया जाना है। इसके लिए हेलिपैड की जरूरत है। पहले पर्यटन विभाग ने जनेश्वर मिश्र पार्क में हेलिपैड बनाने के लिए पत्राचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
air tourism plan stucked because of delay heliped construction
- फोटो : डेमो
पर, यहां से अधिकारियों को मायूसी ही हाथ लगी। इसके बाद कल्ली पश्चिम में हेलिपैड बनाने के लिए अधिकारियों ने मशक्कत की तो वहां तक पर्यटकों के आने-जाने व दूरी बढ़ जाने के कारण प्लान ड्रॉप करना पड़ा। इसके बाद पर्यटन विभाग अधिकारी कुकरैल में हैलिपैड बनाने के लिए जोर लगा रहे हैं। हालांकि, अभी इसमें कोई सफलता हासिल नहीं हुई है। हालांकि, अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही वन विभाग इसके लिए परमिशन दे देगा। 
विज्ञापन
air tourism plan stucked because of delay heliped construction
- फोटो : डेमो
बता दें कि यात्रियों की सुरक्षा, फायर वगैरह की सुविधाओं पर मंथन चल रहा है। राइड का किराया ढाई से तीन हजार रुपये के बीच होगा। छह कंपनियों के आवेदन आए हुए हैं और जल्द ही हेलीकॉप्टर से लखनऊ दर्शन की सुविधा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इससे पहले के वर्षों में विभाग ने हॉट एयर बैलून फेस्टिवल करवाया था, जो पर्यटकों को पसंद आया था। लेकिन अपरिहार्य कारणों की वजह से हॉट एयर बैलून को नियमित करने का खाका तैयार नहीं हो सका था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed