फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजली उपकेंद्र में लगी भीषण आग, इलाके में छा गए धुएं के बादल

Wed, 18 Apr 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Apr 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
ahibaranpur electricity station storeroom caught massive fire
विद्युत उपकेंद्र में आग

राजधानी के अहिबरनपुर विद्युत उपकेंद्र से सटे स्क्रैप गोदाम में बुधवार दोपहर दो बजे भीषण आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नौ दमकल गाड़िया आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

ahibaranpur electricity station storeroom caught massive fire
विद्युत उपकेंद्र में आग

उपकेंद्र कर्मियों के मुताबिक स्क्रैप में काफी मात्रा में ज्वलनशील तत्व भी मौजूद होने के चलते आग ने बहुत तेजी से विकराल रूप ले लिया। धुएं के उठते गुबार देखकर आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया।

ahibaranpur electricity station storeroom caught massive fire
विद्युत उपकेंद्र में आग

बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। दमकल कर्मियों ने इसे विद्युत विभाग की चूक बताया है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर दमकल गाड़िया न पहुंची होती तो गोदाम से सटा उपकेंद्र भी भीषण आग की चपेट में आ जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
ahibaranpur electricity station storeroom caught massive fire
विद्युत उपकेंद्र में आग

स्क्रैप से निकल रहे जहरीले धुएं से आस-पास के लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
ahibaranpur electricity station storeroom caught massive fire
विद्युत उपकेंद्र में आग

हालांकि उन्होंने किसी बड़े नुकसान की आशंका से इंकार किया है। उनका कहना है कि वहां पर सिर्फ स्क्रैप का सामान पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed