यूपी: सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा पुलिस का ‘एड मैन गैंग’, लोगों को जागरुक करने के लिए अपना रहे ये मजेदार तरकीब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार को ‘बार’ बनाने पर बार-बार पछताना होगा
कार को ‘बार’ बनाने पर बार-बार पछताना पड़ सकता है। जब आप शराब पीते हैं तो आपकी कार भी आपको कंपनी देती है....। ये वीडियो यूपी पुलिस के पेज पर शुक्रवार को तेजी से वायरल हो रहा है।
सिर्फ ब्रांडिंग तक सीमित नहीं, जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारा लक्ष्य
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि इसके जरिए हम सिर्फ ब्रांडिंग तक सीमित नहीं हैं। जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारा लक्ष्य है। यूपी पुलिस की परंपरागत छवि यानी लाठी डंडे के दम पर बात करना या फिर बॉलीवुड पुलिस की तरह देर से पहुंचने जैसे जुमलों से बाहर आने की भी एक कोशिश है। चाहे लोगों की समस्या का समाधान हो या फिर छवि बदलने की बात हो, हम दोनों में अव्वल रहे हैं। 20-25 लोगों की हमारी सोशल मीडिया टीम काम कर रही है।
हाई टीआरपी डायलॉग, विज्ञापन, फिल्म व वेबसीरीज व ताजा घटना का इस्तेमाल
एडिशनल एसपी एटीएस व यूपी सोशल मीडिया सेल का पर्यवेक्षण कर रहे राहुल श्रीवास्तव कहते हैं कि सोशल मीडिया इको सिस्टम पर 360 डिग्री निगाह रखते हैं और किसी भी वायरल हो रहे कंटेट पर निगाह रखते हैं। हाई टीआरपी डायलॉग, विज्ञापन, फिल्म व सीरियल्स से कंटेट लेकर उसे अपने अंदाज में लोगों तक लेकर जाते हैं। जैसे फैमिली मैन के चेल्लम सर, रोनाल्डो का कोल्ड ड्रिंक कंपनी विवाद या फिर इक्लेयर्स से बना दो लेयर्स मास्क.... जैसे मीम्स, वीडियो व सोशल मीडिया पोस्टर में हमने कंटेट बदला और उसे जागरूकता से जोड़ा।
डेली मास्क, दो लेयर्स...
आपको याद होगा चॉकलेट कंपनी का एक एड जिसमें कहा जाता है कि मुंह बंद रखने के लिए दो लगेगा। इसी से मास्क लगाने को लोगों को प्रेरित करने के लिए तैयार किया गया डेली मास्क, दो लेयर्स।