लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार दोपहर टूरिस्ट बस और वैन की आमने-सामने टक्कर में हरदोई निवासी चाचा-भतीजे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। टूरिस्ट बस गलत दिशा से आ रही थी। भीषण हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। दो शव वैन के भीतर फंस गए। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद वैन काटकर शव बाहर निकाले। त्योहार के दिन हुए हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
आगरा एक्सप्रेस-वे पर गलत दिशा से आ रही टूरिस्ट बस में घुसी वैन, तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों ने तड़पकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने वैन काटकर किसी तरह शव बाहर निकाले। शुभम गंभीर रूप से घायल है। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस चालक-परिचालक सहित उसमें बैठे चार लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। इस बीच हादसे का पता चलते ही विनोद के परिवार में कोहराम मच गया। विनोद के छोटे भाई नीरज ने काकोरी थाना में बस के अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ का कहना है कि बस के मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।
तड़पते रहे घायल, एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा होते ही पुलिस को तत्काल सूचना दी गई लेकिन एक घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। सृजन की बस के पहिये के नीचे आने से तुरंत ही मौत हो गई थी जबकि उसका भाई शुभम और वैन में फंसे विनोद व सुधीर जान बचाने के लिए चीखते-तड़पते रहे। वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। उसके दरवाजे लॉक हो गए थे। दोनों सीट के बीच में खून से लथपथ फंसे हुए थे। पुलिस लगभग ढाई बजे मौके पर आई तब वैन को कटर से काटा गया। हालांकि, तब तक उसमें फंसे दोनों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी।
अवैध कट पर पुलिस होती तो न होता हादसा
एक्सप्रेस-वे पर अवैध कट से वाहन गलत दिशा से घुस आते हैं, जिससे अक्सर हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कट पर यूपी 100 सेवा की कार मौजूद रहती है, लेकिन मंगलवार को हादसे के वक्त वहां तैनात पुलिस गायब थी। इससे टूरिस्ट बस भीतर आ गई। ग्रामीणों ने कट पर तैनात यूपी 100 सेवा की पुलिस पर वसूली का भी आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि कट से एक्सप्रेस-वे पर आने वाले ट्रकों और बसों से पुलिस वसूली करती है। अवैध कट से एक्सप्रेस-वे पर आने वाले वाहनों का पीछा कर रुपये लिए जाते हैं।
बस में घुसी वैन निकालने के लिए मंगानी पड़ी जेसीबी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन का अगला हिस्सा बस में घुस गया। पुलिसकर्मियों ने वैन को खींचकर निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी मंगाकर वैन को बस से निकाला गया। (हादसे से कोहराम मच गया। विलाप करते परिवारीजन।)