{"_id":"6771187095f924cded0545b4","slug":"a-woman-beats-cab-driver-after-her-scooty-hits-a-cab-2024-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: कैब से स्कूटी टकराने पर चढ़ा महिला का पारा, चालक को कैब से खींचकर निकाला, एक मिनट में जड़े 20 थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: कैब से स्कूटी टकराने पर चढ़ा महिला का पारा, चालक को कैब से खींचकर निकाला, एक मिनट में जड़े 20 थप्पड़
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Dec 2024 03:16 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के आशियाना में हुई एक घटना में एक महिला ने नाराज होने पर कैब ड्राइवर को एक मिनट में 20 थप्पड़ मारे। उसने कैब में बैठी सवारियों से भी अभद्रता की।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लखनऊ के आशियाना में शनिवार दोपहर कैब से स्कूटी के टकराने के विरोध पर महिला का पारा चढ़ गया। उन्होंने जानकीपुरम निवासी ओला चालक सुनील शर्मा को करीब 20 थप्पड़ जड़ दिए। कैब में सवार दंपती से भी हाथापाई की। पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मूलरूप से कानपुर नगर के रहने वाले सुनील शर्मा के मुताबिक दोपहर पौने दो बजे वह मानस नगर निवासी सिद्धार्थ द्विवेदी व उनकी पत्नी को लेकर जनेश्वर मिश्र पार्क जा रहे थे। आशियाना में पकरी के पुल की सर्विस लेन पर कैब में पीछे से स्कूटी टकरा गई।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि स्कूटी सवार किशोरी से विरोध जताया तो उसकी मां मंजू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्हें कैब से खींचकर बाहर निकाला और थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। दंपती ने बीच-बचाव किया तो मंजू ने उनसे भी हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
पुलिस पर चालक पर दबाव बनाने का आरोप
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। शाम करीब पांच बजे कैब चालक के साथी भी वहां पहुंच गए। सुनील का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए उन पर समझौता करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। इससे नाराज पीड़ित के साथियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कैब में बैठे दंपती ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें साफ नजर आ रहा है कि महिला ने चालक को एक मिनट में करीब 20 थप्पड़ जड़े हैं। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के मुताबिक पीजीआई इलाके की वृंदावन कॉलोनी निवासी मंजू अपनी बेटी को लेकर स्कूल से आ रही थी। तभी दोनों पक्षों में टक्कर को लेकर विवाद हुआ था। महिला ने भी कार चालक के खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल के मुताबिक कैब चालक की तहरीर पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश चल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।