फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार पर गिरा गिट्टी भरा डंपर, दो की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

Sun, 25 Oct 2015 01:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन

कार पर गिरा गिट्टी भरा डंपर, दो की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

A truck falls down on a car in Achalganj.

कानपुर हाईवे पर शनिवार सुबह गिट्टी से लदा डंपर अनियंत्रित होकर एक एसयूवी कार के ऊपर पलट गया। इससे कार में सवार लखनऊ निवासी बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर हटवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गिट्टी में दबी कार को बाहर निकाला जा सका।

कार पर गिरा गिट्टी भरा डंपर, दो की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

A truck falls down on a car in Achalganj.

लखनऊ में विकासनगर सेक्टर-4 निवासी चंद्रस्वरूप चतुर्वेदी (62) नेशनल हैंडलूम कॉर्पोरेशन में सीनियर मार्केटिंग मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। यहां बेटे रजनीश चतुर्वेदी के साथ अपने निजी मकान में रह रहे थे। चंद्रस्वरूप व उनकी पत्नी कुसुम (55) नवरात्र पर कानपुर के शारदानगर में स्थित अपने पैतृक आवास पर गए थे। (दंपति की फाइल फोटो।)

कार पर गिरा गिट्टी भरा डंपर, दो की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

A truck falls down on a car in Achalganj.

भाई प्रेमस्वरूप ने बताया कि 15-20 दिन कानपुर में गुजारने के बाद चंद्रस्वरूप पत्नी कुसुम के साथ शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे अपनी एसयूवी कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए। चंद्रस्वरूप खुद कार ड्राइव कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार पर गिरा गिट्टी भरा डंपर, दो की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

A truck falls down on a car in Achalganj.

कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र में बंथर के पास पीछे से आ रहे गिट्टी लदे डंपर ने उनकी गाड़ी को तेजी से ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार में होने की वजह से डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। (बुजुर्ग दंपति के परिजन व मोहल्लेवाले, तस्वीर में।)

विज्ञापन

कार पर गिरा गिट्टी भरा डंपर, दो की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

A truck falls down on a car in Achalganj.

इसके बाद गिट्टी समेत डंपर उनकी एसयूवी गाड़ी पर पलट गया। चंद्रस्वरूप और उनकी पत्नी लगभग एक घंटे तक डंपर और गिट्टी के नीचे ही दबे रहे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने क्रेन का इंतजाम कर डंपर हटवाया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे दंपती के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed